मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अक्षय के 'लॉन्ग ड्राइव' के बाद भोजपुरी में आया “Short Drive Pe Chal”, विनोद यादव ने मचाई धूम

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा जगत के एक्टर विनोद यादव अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है. ऐसे में अब वो फिल्मों के बाद म्यूजिक वीडियो में भी नजर…

अक्षय के 'लॉन्ग ड्राइव' के बाद भोजपुरी में आया “Short Drive Pe Chal”, विनोद यादव ने मचाई धूम
अक्षय के 'लॉन्ग ड्राइव' के बाद भोजपुरी में आया “Short Drive Pe Chal”, विनोद यादव ने मचाई धूम | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा जगत के एक्टर विनोद यादव अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है. ऐसे में अब वो फिल्मों के बाद म्यूजिक वीडियो में भी नजर आने लगे हैं. इसी कड़ी में उनका एक वीडियो सॉन्ग ‘शॉर्ट ड्राइव पे चल’ चर्चा में आ गया है. इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि इसके लिरिक्स हैं, क्योंकि पहले तो आपने बॉलीवुड में अक्षय कुमार पर फिल्माया गया गाना ‘लॉन्ग ड्राइव पे चल’ देखा था. इसी के तर्ज पर अब भोजपुरी में ‘शॉर्ट ड्राइव’ आ गया है.



भोजपुरी गाना ‘शॉर्ट ड्राइव पे चल’  के वीडियो को Vinod Yadav Entertainment Official यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. ये चैनल किसी और का नहीं बल्कि एक्टर विनोद यादव का खुद का है. इसके 10 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. अगर गाने के वीडियो की बात की जाए तो इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर अपनी ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड को जीप में शॉर्ट ड्राइव पर लेकर जा रहे हैं. वहीं, उनकी को-एक्ट्रेस अत्री श्री हैं, जो इसमें शॉर्ट्स और रेड टी-शर्ट में नजर आ रही हैं. इसमें आपको उनकी ग्लैमरस अदाएं देखने के लिए मिलेंगी, जो दर्शकों का उनकी ओर ध्यान खींच रही हैं. इसके साथ ही एक्टर की बात करें तो वो चश्मा और जैकेट पहने काफी रिच लुक में नजर आ रहे हैं. गर्लफ्रेंड को शॉर्ट ड्राइव पर ले जाते समय उनके साथ काफी मस्ती कर रहे हैं. दोनों के बीच काफी जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. वीडियो को 25 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.



अगर गाना ‘शॉर्ट ड्राइव पे चल’ के मेकिंग की बात की जाए तो इसे अनुज तिवारी ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है और इसके म्यूजिक डायरेक्टर भी अनुज तिवारी ही हैं. गाने के राइटर दुर्गवरी हैं. डायरेक्टर और कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय (मनोज) हैं. गाने के वीडियो को बॉलीवुड स्टाइल में गाया और फिल्माया गया है. इसे देखने और सुनने के बाद आपको यकीनन अक्षय कुमार के गाने ‘लॉन्ग ड्राइव पे चल’ की याद आ ही जाएगी. अगर इसके अलावा विनोद यादव के गाने की बात की जाए तो हाल ही में शुरू किए चैनल से एक्टर ने ‘हेल्लो जी’, ‘बवाल लगती हो’, ‘चार बजे’, ‘हिलाल ना पलनवा’ जैसे सांग्स को रिलीज किए हैं और इन्हें यूट्यूब पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसमें से ‘चार बजे’ गाने को सिंगर अलका झा ने गाया है. इसे लाखों में व्यूज भी मिल चुके हैं.



इसके साथ ही अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो एक्टर को पहचान फिल्म ‘गुंडे’ से मिली थी. इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा था. इसके अलावा उन्हें ‘कर्म पुत्र’ में नजर आ चुके हैं और ‘बल और बलिदान’ उनकी आने वाली फिल्म है जल्द ही इसका ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि वो जल्द ही खेसारी लाल यादव के साथ भी फिल्म करेंगे, उनके साथ उनकी एक फोटो भी कुछ समय पहले वायरल हुई थी.



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।