मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: लेटरेल एन्ट्री के माध्यम से पूर्व की नियुक्तियों को रद्द करने की मांग, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

बस्ती: जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज आलम के निर्देश पर मंगलवार को कमेटी के जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसेन, प्रदेश सचिव डा. मारूफ अली के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं, अल्पसंख्य…

Basti News: लेटरेल एन्ट्री के माध्यम से पूर्व की नियुक्तियों को रद्द करने की मांग, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
Basti News: लेटरेल एन्ट्री के माध्यम से पूर्व की नियुक्तियों को रद्द करने की मांग, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज आलम के निर्देश पर मंगलवार को कमेटी के जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसेन, प्रदेश सचिव डा. मारूफ अली के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियोें ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक  अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि लेटरेल एन्ट्री के माध्यम से  पूर्व में जिन लोगों की नियुक्त की गई है उन्हें पद से हटाने के साथ ही वेतन की वसूली किया जाय।


प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी और इण्डिया गठगंधन के नेताओं के विरोध के फलस्वरूप केन्द्र की मोदी सरकार ने लेटरेल एन्ट्री के माध्यम से 45 नियुक्तियों को वापस ले लिया। यह फैसला सराहनीय है किन्तु 2019 से अब तक लेटरेल  एन्ट्री के माध्यम से जिन 63 लोगों की नियुक्तियां हुई हैं उन्हें रद्द किया जाय।  ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व की नियुक्तियां स्वतः अवैध हो जाती है। इन 63 में से 6 लोग तो सरकार से मोटा वेतन लेकर भाग चुके हैं।


ज्ञापन सौंपने वालों में गिरजेश पाल, अतीउल्ला सिद्दीकी, अवधेश सिंह, रामधीरज     चौधरी, मधुबन चौहान, अनिल त्रिपाठी, राजेन्द्र कुमार मोदनवाल, मोहम्मद आशिफ, मो. समीर, मोहम्मद सैफ, शमीम अहमद, गंगेश कुमार, अनुज यादव, अली हुसेन, इन्सान अली, नियाज अहमद के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अनेक पदाधिकारी, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।





रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।