कांग्रेस ने बस्ती के कप्तानगंज से पूर्व विधायक अंबिका सिंह को मैदान में उतारा
लखनऊ: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बस्ती जिले की कप्तानगंज सीट (Kaptanganj Assembly Seat) पर उम्मीदवार घोषित कर दी है। कांग्रेस ने कप्तानगंज विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
कांग्रेस ने बस्ती के कप्तानगंज से पूर्व विधायक अंबिका सिंह को मैदान में उतारा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बस्ती जिले की कप्तानगंज सीट (Kaptanganj Assembly Seat) पर उम्मीदवार घोषित कर दी है। कांग्रेस ने कप्तानगंज विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सिंह को मैदान में उतारा है| अंबिका सिंह कप्तानगंज से दो बार रह चुके है|
दलित और कुर्मी मतदाता निर्णायक
308 कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र में दलित और कुर्मी मतदाता निर्णायक हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 346149 है। यहां दलित मतदाताओं की संख्या 58535 है। इसके बाद कर्मी मतदाता आते है जिनकी संख्या 55366 है। जबकि ब्राहमण मतदाताओं की संख्या 48835 और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 38252 है।
वर्ष 2017 से पहले तक इस सीट पर कांग्रेस के बाद सर्वाधिक बसपा का कब्जा रहा। यहां वर्ष 2017 में भाजपा ने जीत हासिल की। यहां से लगातार पांच बार से विधायक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी को शिकस्त मिली और भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश शुक्ल पहले चुनाव में जीत हासिल कर लिया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।