मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अदिति सिंह के पति का कटा टिकट; 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे सीएम चन्नी

विष्णु शर्माचंडीगढ़: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। CM चरणजीत चन्नी चमकौर साहिब के अलावा भदौर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौर स…

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अदिति सिंह के पति का कटा टिकट; 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे सीएम चन्नी
कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अदिति सिंह के पति का कटा टिकट; 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे सीएम चन्नी | फ़ोटो: TVL News

विष्णु शर्माचंडीगढ़: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। CM चरणजीत चन्नी चमकौर साहिब के अलावा भदौर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पहले चमकौर साहिब सीट से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। वहीं, नवांशहर के विधायक अंगद सैनी और जलालाबाद के विधायक रमिंदर आवला की टिकट काट दी गई है।



बरनाला से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल को टिकट दी गई है। लुधियाना साउथ से इश्वरजोत चीमा को टिकट दी गई है। अटारी से तरसेम सिंह सियालका चुनाव लड़ेंगे। पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पूर्व मेयर विष्णु शर्मा को उतारा गया है। जलालाबाद से सुखबीर के खिलाफ मोहन सिंह को टिकट दी गई है।



अंगद सैनी की पत्नी भाजपा में, रमिंदर दूसरी सीट मांग रहे थे

विधायक अंगद सैनी की पत्नी अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में भाजपा में शामिल हो गई हैं और भाजपा की टिकट पर रायबरेली से चुनाव भी लड़ रही हैं। इसे ही टिकट कटने की वजह माना जा रहा है। वहीं जलालाबाद से विधायक रमिंदर आवला उप चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इस बार वह सुखबीर बादल के खिलाफ नहीं लड़ना चाहते थे। वह दूसरी सीट मांग रहे थे। जिस वजह से कांग्रेस ने उनकी टिकट ही काट दी।


देखें लिस्ट

विधानसभाप्रत्याशी नाम
भदौर
चरणजीत सिंह चन्नी
अटारी
तरसेम सिंह
 खेम करन
सुखपाल सिंह भुल्लर
नवांशहर
सतबीर सिंह सैनी
लुधियाना साउथ
ईश्वरजोत सिंह चीमा
जलालाबाद
मोहन सिंह
बरनाला
मनीष बंसल
पटियाला
विष्णु शर्मा




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।