बस्ती: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पटना गांव में एक कच्चे घर में 26 वर्षीय युवक रंजीत यादव का शव कपड़े के फंदे से लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में ले…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
बस्ती: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती:बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पटना गांव में एक कच्चे घर में 26 वर्षीय युवक रंजीत यादव का शव कपड़े के फंदे से लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी जवाहर यादव का 26 वर्षीय बेटा रंजीत यादव 13 सितंबर, 2022 की रात खाना खाकर घर में सोने चला गया। बुधवार, 14 सितंबर, 2022 की सुबह रंजीत यादव की भाभी झाड़ू लगाने गई तो उसे फंदे से लटकता देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया। परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। हालांकि मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। मृतक रंजीत यादव चार भाई (जयकरन, रंजीत , अमरजीत और मंजीत) और दो बहन हैं। सबसे बड़े भाई जयकरन की दिल्ली में ट्रेन से कटकर आठ साल पहले मौत हो चुकी है। रंजीत मंदबुद्धि था इसलिए उसकी शादी नहीं हुई थी| अमरजीत की शादी हो चुकी है। दो बहने नीलम और कोयला की शादी पहले ही हो चुकी है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।