मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

गाजियाबाद: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट, चार लोग झुलसे

गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र की वंदना एन्क्लेव कॉलोनी में बुधवार सुबह तीन मंजिला मकान में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसके बाद घर में आग लग गई। इस हादसे में परिवार के चार…

गाजियाबाद: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट, चार लोग झुलसे
गाजियाबाद: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट, चार लोग झुलसे | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र की वंदना एन्क्लेव कॉलोनी में बुधवार सुबह तीन मंजिला मकान में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसके बाद घर में आग लग गई। इस हादसे में परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।



 वंदना एन्क्लेव स्थित बिहारी कॉलोनी निवासी धनंजय सिंह की पत्नी ने आज सुबह जैसे ही चाय बनाने के लिए गैस जलाई तो पूरे घर में आग लग गई और जोरदार धमाके साथ गैस का सिलेंडर फट गया। घर में मौजूद 4 लोग पूरी तरह से झुलस गए। 



सूचना पर तुरंत खोड़ा थाने की पुलिस और फिर फायर टीम आई। फायर टीम ने आग को काबू कर लिया है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भेजा गया है। 



घटना के समय धनंजय सिंह, उनकी पत्नी, देवर राकेश सिंह व 9 वर्षीय बच्चा मौजूद था| तीन मंजिला इस मकान की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं मकान में बड़ा क्रैक आ गया है। घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है।माना जा रहा है कि धमाका सिलेंडर में गैस लीक होने की वजह से हुआ।



इंदिरापुरम के ACP स्वतंत्र सिंह ने बताया कि,''खोड़ा थाना अंतर्गत सुबह लगभग 7 बजे वंदना एनक्लेव के अंतर्गत एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां एक ही परिवार के 4 लोग घायल हुए थे।सभी को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है वे इलाजरत हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।