मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में मेडिकल स्टोर संचालक ने की ख़ुदकुशी: मरने से पहले भाई को फोन पर बताया एटीएम का पिन, बहन से बोला था ट्रेन से कटकर दूंगा जान; पेड़ से झूलता मिला शव

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में बुधवार को मेडिकल स्टोर संचालक का शव पेड़ से लटकता मिला। जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल बाजार पूर्वी पोखरा निवासी वीरेन्द्र (26) का बुधव…

बस्ती में मेडिकल स्टोर संचालक ने की ख़ुदकुशी: मरने से पहले भाई को फोन पर बताया एटीएम का पिन, बहन से बोला था ट्रेन से कटकर दूंगा जान; पेड़ से झूलता मिला शव
बस्ती में मेडिकल स्टोर संचालक ने की ख़ुदकुशी: मरने से पहले भाई को फोन पर बताया एटीएम का पिन, बहन से बोला था ट्रेन से कटकर दूंगा जान; पेड़ से झूलता मिला शव — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  यूपी के बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में बुधवार को मेडिकल स्टोर संचालक का शव पेड़ से लटकता मिला। जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल बाजार पूर्वी पोखरा निवासी वीरेन्द्र (26)  का बुधवार को रामपुर रेवटी गांव के बाग में पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिला है।  वीरेंद्र बोदवल बाजार में मेडिकल स्टोर चलाकर झोलाछाप डाक्टरी का काम करता था। घास काटने गए एक व्यक्ति ने पेड़ पर लटकता शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को उतरवा कर कब्जे में लिया है।



उसके पिता रामहित ने मुंडेरवा पुलिस को तहरीर दिया कि वीरेंद्र बोदवल बाजार मे मेडिकल स्टोर चलाता था। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे घर से निकल गया। कुछ देर बाद सूचना मिली की उसका शव रामपुर रेवटी गांव के पास पेड़ से लटका है। बताया कि इसके पहले भी दो-तीन बार नींद की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।



वीरेन्द्र के परिजनों के अनुसार बुधवार को वो दिन में ही घर से निकल गया था। उसने अपनी बहन को फोन कर सुबह 9 बजे सूचना दी कि वो ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने जा रहा है। बहन ने परिवार वालों को इसकी सूचना दी। वहीं वीरेन्द्र ने अपने एक भाई को फोन कर एटीएम पिन की जानकारी दी। भाई के पूछने पर उसने बताया कि वो मुण्डेरवा रेलवे स्टेशन पर हैं।



जिसके बाद परिवार के लोग मुण्डेरवा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उसकी खोज शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुछ समय बाद महुआ के पेड़ पर मफलर के फंदे से शव लटकता देख पहुंचे लोगों ने उसकी पहचान की।  परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वीरेन्द्र अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसने आत्महत्या किन कारणों से की ये पता नहीं चल पाया है। 


https://www.thevirallines.net/congress-we-have-done-the-work-of-connecting-three-crore-people-through-15-lakh-whatsapp-groups-congress-president-ajay-kumar-lallu


परिजनों ने बताया कि मृतक अपनी बहन को फोन करके बताया कि वह ट्रेन से कटने जा रहा। उसने अपने भाई को फोन पर अपने एटीएम कार्ड का कोड भी बताया। थाना प्रभारी ब्रिजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि प्रथम दृश्या खुदकुशी का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया गया। जांच की जा रही है


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-court-issues-arrest-warrant-against-swami-prasad-maurya-for-inciting-religious-sentiments




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।