मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

बस्ती: पेड़ पर झूलती मिली प्रेमी युगल की लाश, सनसनी

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में एक युवक और एक युवती का संदिग्ध अवस्था में शव पेड़ से लटका मिला है।जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के गोबनिहवा पोखरा खैरा गांव के बाग़ में महुआ के…

बस्ती: पेड़ पर झूलती मिली प्रेमी युगल की लाश, सनसनी
बस्ती: पेड़ पर झूलती मिली प्रेमी युगल की लाश, सनसनी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में एक युवक और एक युवती का संदिग्ध अवस्था में शव पेड़ से लटका मिला है।जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के गोबनिहवा पोखरा खैरा गांव के बाग़ में  महुआ के पेड़ से सोमवार को एक प्रेमी जोड़े का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं।



घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सोनहा पुलिस पहुँची। किशोर (17)  और किशोरी (16) सोनहा थाना क्षेत्र के धोसड़ गांव में रहने वाले प्रेमी।किशोर नौवीं कक्षा का छात्र हैं| दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे।



बताया जा रहा है,''रविवार को प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसकी नानी के गांव आया था। वहां दोनों एक-दूसरे से मिले। फिर जान देने का खौफनाक फैसला किया। देर रात दोनों ने उसी गांव में आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह यह खबर फैलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। 



घटना की सूचना पाकर सोनहा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 



जानकारी के अनुसार,''  किशोर रविवार रात अपनी बाइक लेकर घर से बाहर निकला था।  जब वह देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया| मृतक किशोर के भाई ने ' किशोर को लेकिन उसने फ़ोन रिसीव नहीं किया। परिजनों ने उसको बहुत ढूंढा, लेकिन वो कहीं नहीं मिला



साेमवार की सुबह, खैरा गांव के गोवनिहा पोखरे के किनारे स्थित महुआ के पेड़ पर एक साथ लटके दो शव को लोगों ने देखा। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। शव की पहचान होने पर किशोर (17) के परिवार के लोगों ने ग्राम प्रधान के माध्यम से इसकी सूचना सोनहा पुलिस को दी।  पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में ले लिया एवं उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 



मृतक किशोर के परिवार के मुताबिक,''किशोर तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। लड़की का घर लड़के के घर से 100 मीटर की दूरी पर है। वहीं, किशोरी अपने पांच बहनों में सबसे बड़ी थी। करीब 4 महीने से लड़की अपने ननिहाल अपने नाना और नानी के साथ रहती थी। उसके पिता, चाचा और परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहते हैं। किशोरी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।