मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रुड़की में हैवानियत की हदें पार: मां और 5 साल की बेटी के साथ गैंगरेप, पुलिस ने कहा-4 लोग वारदात में शामिल थे, एक को चिन्हित किया गया

हरिद्वार: हरिद्वार के रुड़की शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| यहाँ चलती कार में महिला और उसकी 5 साल की बेटी के साथ कार सवारों ने गैंगरेप (Brutal Gang-rape किया। दरिंदों ने वारदात को…

रुड़की में हैवानियत की हदें पार: मां और 5 साल की बेटी के साथ गैंगरेप, पुलिस ने कहा-4 लोग वारदात में शामिल थे, एक को चिन्हित किया गया
रुड़की में हैवानियत की हदें पार: मां और 5 साल की बेटी के साथ गैंगरेप, पुलिस ने कहा-4 लोग वारदात में शामिल थे, एक को चिन्हित किया गया | फ़ोटो: TVL News

हरिद्वार: हरिद्वार के रुड़की शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| यहाँ चलती कार में महिला और उसकी 5  साल की बेटी के साथ कार सवारों ने गैंगरेप (Brutal Gang-rape किया। दरिंदों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मां-बेटी को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए।

लहूलुहान हालत में बेटी को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी।  आनन-फानन में पुलिस ने मां- बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मां की तहरीर पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना शुक्रवार (24 जून) देर रात की है|




हरिद्वार के एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने कहा," रुड़की क्षेत्र में एक महिला और उसकी 5 साल की नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। 3-4 लोग वारदात में शामिल थे, एक को चिन्हित किया गया है। महिला आरोपियों को पहले से जानती थी लेकिन कुछ कारणों से वो नाम नहीं बता पा रही है| 



शुक्रवार, 24 जून की रात, कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला अपनी 5 साल की बेटी के साथ किसी काम से रुड़की आ रही थी। सवारी के इंतजार में वह कलियर में गंगनहर किनारे खड़ी थी। इसी दौरान महिला ने रुड़की आने के लिए जान-पहचान वाले कार सवारों से लिफ्ट ली| रास्ते में कार सवारों ने मां-बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया|  वारदात के बाद आरोपी पटरी पर मां-बेटी को फेंककर फरार हो गए| जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में रूड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था|



पीड़ित महिला ने पुलिस को एक आरोपी सोनू निवासी कलियर का नाम भी बताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया| पुलिस की टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है| रुड़की, कलियर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है|



पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि कार में चार आरोपी सवार थे|  कार सवारों ने महिला को डरा धमकाकर उसके साथ गैंगरेप किया। हैवानों ने उसकी बच्ची के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार मां और बेटी को गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। 


जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए रात में ही उसकी सर्जरी की गई| फिर शनिवार को भी एक सर्जरी की गई| अभी बच्ची की हालत में कुछ सुधार है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।