मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: नहर मे मिली स्कूल के चपरासी की लाश, हत्या कर ठिकाने लगाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के थाना पैकोलिया क्षेत्र में जलालाबाद गांव के पास नहर मे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने शव को नहर से बाहर नि…

बस्ती: नहर मे मिली स्कूल के चपरासी की लाश, हत्या कर ठिकाने लगाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: नहर मे मिली स्कूल के चपरासी की लाश, हत्या कर ठिकाने लगाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के थाना पैकोलिया क्षेत्र में जलालाबाद गांव के पास नहर मे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने  शव को नहर से बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम द्वारा जांच पड़ताल की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने लोगों से इस सम्बन्ध में पूछताछ कर जानकारी ली। 


मृतक के कुर्ते की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान योगेंद्र सिंह (59) पुत्र स्वर्गीय रामतीरथ सिंह निवासी सलेमपुर गोल्हैपुर थाना सादुल्लाहनगर बलरामपुर के रुप में हुई| नाक से खून बहने और गले पर खरोच का निशान मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है|



घटना पैकोलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत के जलालाबाद गांव की आज शुक्रवार करीब 12 बजे की है | यहाँ स्थानीय लोगों ने नहर में 'मुँह के बल' पड़े एक व्यक्ति को देखा।  ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे SO पैकोलिया योगेन्द्र कुमार ने  लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। 


जामा तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। पुलिस ने बरामद आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बलरामपुर जिले के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गोल्हैपुर निवासी योगेंद्र सिंह के रूप में हुई। योगेंद्र सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौकिया शाहीर सादुल्लाहनगर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। 



  परिजनों के मुताबिक, योगेंद्र सिंह 18 जनवरी की सुबह विद्यालय आये थे।  बुधवार शाम ही से वह लापता हो गए | परिजनों ने उन्हें स्कूल और आसपास तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले| आज उनका शव बस्ती जिले के जलालाबाद गांव के पास नहर मे मिला| फिलहाल, स्कूल का चपरासी योगेंद्र सिंह यहां तक कैसे पहुंचा और उसकी किन परिस्‍थतियों में मौत हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।