मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में फंदे से लटकता मिला युवक का शव। 35 वर्षीय मुकेश चौधरी का मिला शव। सूचना पाकर मौके पर पहुची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला बस्ती ज…

बस्ती: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बस्ती: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में फंदे से लटकता मिला युवक का शव। 35 वर्षीय मुकेश चौधरी का मिला शव। सूचना पाकर मौके पर पहुची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला बस्ती जिले के दुबौलिया थाना के भीमल जोत तिवारी गांव का।



थाना क्षेत्र के भीमल जोत तिवारी गांव में युवक का शव बुधवार सुबह टिनशेड की पाइप से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



पुलिस के अनुसार, भीमल जोत तिवारी गांव निवासी मुकेश चौधरी (35) मंगलवार की देर शाम खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार की सुबह जब काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने आवाज देकर बुलाया। कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजन खिड़की से झांककर अंदर देखे तो मुकेश का शव टिनशेड की पाइप में बंधे मफलर से लटक रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।



परिवार के लोगों ने बताया कि मुकेश चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। वह घर पर ही रह कर खेती करते थे। मुकेश का विवाह दस वर्ष पूर्व राधा से हुआ था। चार वर्ष का एक बेटा उमंग है। पत्नी राधा देवी तीन माह पूर्व अपने बेटे के साथ मायके चली गई थी। घटना की सूचना पर पत्नी ससुराल पहुंची। 




प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया की मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है।




रिपोर्ट-विवेक गुप्ता




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।