बस्ती: टेक्नीशियन, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की कमी की बात को स्वास्थ्य मंत्री ने नकारा, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पर कही ये बात
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बृजेश पाठक ने बिजली विभाग के जेई निर्मल कुमार को तत्काल निलंब…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
बस्ती: टेक्नीशियन, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की कमी की बात को स्वास्थ्य मंत्री ने नकारा, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पर कही ये बात — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बृजेश पाठक ने बिजली विभाग के जेई निर्मल कुमार को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान जेई को बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान रात में बिजली कटौती के कारण समस्या से गुजरना पड़ा था।
मीटिंग के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि,'' बस्ती जनपद का चौमुखी विकास हो इसके लिए हम संकल्पित है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही योजना को लेकर आमजनमानस के बीच जाकर उनके लिए हम काम करंगे।
अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा, हम उस दिशा में काम कर रहे हैं जल्द ही इस पर परिणाम मिलेगा। मेडिकल कालेज में 131 वेंटिलेटर स्टोर रूम में रखे जाने के सवाल पर कहा कि वेंटिलेटर आईसीयू के लिए होते हैं। हर आईसीयू में वेंटीलेटर चलता मिलेगा। अगर वेंटीलेटर नहीं चल रहा है तो कड़ी कार्रवाई करेंगे। कहा, "न टेक्नीशियन, न आक्सीजन और न ही वेंटीलेटर की कमी है।"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।