मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में सपाइयों का हल्ला बोल: गवर्नर के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, जिले को सूखा घोषित करने समेत कई मांगें

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में महंगाई ,भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दे को लेकर आज सपा के विधायक महेंद्र नाथ यादव , MLA कविन्द्र चौधरी अतुल, रूधौली विधायक राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पार्टी…

बस्ती में सपाइयों का हल्ला बोल: गवर्नर के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, जिले को सूखा घोषित करने समेत कई मांगें
बस्ती में सपाइयों का हल्ला बोल: गवर्नर के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, जिले को सूखा घोषित करने समेत कई मांगें — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में महंगाई ,भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दे को लेकर आज सपा के विधायक महेंद्र नाथ यादव , MLA कविन्द्र चौधरी अतुल, रूधौली विधायक राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पार्टी नेताओ ने प्रदर्शन किया गया और BJP सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  पैदल मार्च कर सपा नेताओ ने DM आफिस पहुँच कर जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भिजवाया गया। ज्ञापन में जिले को सुखा घोषित करने समेत कई मांग की|



विधायक महेंद्र नाथ ने बताया,''ज्ञापन में बस्ती को सूखा ग्रस्त घोषित करने, बिजली मूल्य वृद्धि वापस लिये जाने, किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, विकास प्राधिकरण की मनमानी बंद कराये जाने, बढती बेरोजगारी, मंहगाई पर नियंत्रण के साथ ही जर्जर सड़कों के मरम्मत आदि की मांग शामिल है। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी, कप्‍तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी, अतुल, चन्द्रभूषण मिश्र, कक्कू शुक्ल, समीर चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, विवेक शुक्ला पिन्टू आदि कई नेता शामिल रहे।



महेंद्र यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला कहा कि यह सरकार जनता की हितैषी नहीं है, जनता को सिर्फ छल रही है।विकास के नाम पर यहां कुछ नहीं है। कहीं जमीन पर विकास दिख नहीं रहा। सिर्फ कागजों में दिख रहा है साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था की बात की जाए तो जिला अस्पताल सहित महिला अस्पतालों में ना तो दवा है ना ही डॉक्टर हैं| ऐसे में यह सरकार जनता की हितैषी बताने वाली या सरकार जनता को धोखा दे रही है।



विधायक महेंद्र नाथ ने कहा,'' बस्ती की मुंडेरवा चीनी मिल पर गन्ना किसानों का अभी तक मूल्य का भुगतान नहीं, हुआ, वाल्टरगंज चीनी मिल पर लगभग ₹45 करोड़ से अधिक किसानों का बकाया है, लेकिन भुगतान नहीं हुआ वही वाल्टरगंज चीनी मिल पर कर्मचारियों का वेतन का भुगतान नहीं हुआ आज तक मिल नहीं चालू की गई। रुधौली चीनी मिल किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है। जबकि यह सरकार बनी थी तब तत्काल यह सरकार द्वारा वादा किया गया था कि 15 दिन के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।