हरारे: ZIM vs IND 2nd ODI: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की। शिखर धवन (33), शुभमन गिल (33) तथा संजू सैमसन (नाबाद 43) के महत्वपूर्ण योगदान से भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। भारत ने जिम्बाब्वे को 38.1 ओवर में सिर्फ 161 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया था।जिम्बाब्वे की ओर से दिए गए लक्ष्य को टीम इंडिया ने 25.4 ओवर में हासिल किया|
टीम में लौटे शार्दुल ठाकुर (38 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 38.1 ओवर में 161 रन पर निपटा दिया। सीन विलियम्स ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, उनके बाद रयान बर्ल ने नाबाद 39 रन की पारी खेली| भारत के लिए शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और दीपक हुड्डा ने एक-एक विकेट हासिल किए|
केएल राहुल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था| तीन वनडे सीरीज के 2nd मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 162 रन का टारगेट रखा है| जवाब में भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवाकर 25.4 ओवर में 167 रन बनाकर जीत लिया। धवन और शुभमन गिल दोनों के बल्ले से 33-33 रन निकले। संजू सैमसन के (43) रन बनाकर नाबाद रहे| जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट ल्यूक जॉन्गवे ने लिए। तनाका चिवंगा, विक्टर न्याउची और सिकंदर रज़ा को एक एक विकेट मिला
कप्तान केएल राहुल का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 5 गेंद का सामना किया और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विक्टर न्याउची ने LBW आउट किया। धवन ने (21 गेंद में 33 रन) तनाका चिवंगा की गेंद इनोसेंट काइया को कैच दे बैठे। ईशान किशन तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 13 गेंद पर 6 रन बनाए। उनका विकेट भी जॉन्गवे ने लिया। ओपनर शुभमन गिल चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। गिल ने 34 गेंदों पर 33 रन बनाए। उनका विकेट ल्यूक जॉन्गवे ने लिया।जिम्बाब्वे ने दीपक हुड्डा को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। उन्हें सिंकदर रजा ने बोल्ड किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।
जिम्बाब्वे: ताकुडवनाशे काइटानो, इनोसेंट काइया, शॉन विलियम्स, वेस्ले मधेवीरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकाब्वा (कप्तान और विकेटकीपर), रायन बर्ल, ल्यूक जॉन्गवे, ब्रैड एवंस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।