मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: दिव्यांग युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, आरोपी गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सुखराम नाम के युवक की हत्या का हुआ खुलासा| एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर हुआ हत्या का खुलासा। सुखराम की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज यानि रविवार को…

बस्ती: दिव्यांग युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, आरोपी गिरफ्तार
बस्ती: दिव्यांग युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, आरोपी गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सुखराम नाम के युवक की हत्या का हुआ खुलासा| एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर हुआ हत्या का खुलासा। सुखराम की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज यानि रविवार को आरोपी अभियुक्त विशाल निषाद को गिरफ्तार कर लिया है| जिले के वाल्टरगंज थाना में धारा 302 के तहत दर्ज हुआ था मुकदमा।




पुलिस ने अभियुक्त के पास से आला कत्ल दरखना, घटना मे प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल, मृतक का पर्स, आधार कार्ड व 19500 रुपया नगदी किया बरामद। अभियुक्त ने कबूला की सुखराम हमको बार बार दबाब देता था कि तुम पैसे ले लो और अपनी मां या अपनी पत्नी के साथ हमारा नाजायज सम्बन्ध बनवा इसी के कारण किया हत्या।




पुलिस ने बताया,''आज प्रात: 06:45 बजे मुडघाट पुल से 200 मीटर पश्चिम गणेशपुर मार्ग से मु0अ0सं0 96/2021 धारा 302 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त विशाल निषाद पुत्र रामकिशन निषाद निवासी ग्राम शेखपुरा गनेशपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया|




पुलिस के अनुसार' पूछताछ पर अभियुक्त विशाल निषाद द्वारा बताया गया कि सुखराम मुझे बार-बार दबाब देता था कि तुम पैसे ले लो और अपनी मां या अपनी पत्नी के साथ हमारा सम्बन्ध बनवा दो । कुछ दिन तो मै समझ रहा था कि सुखराम मजाक कर रहा है लेकिन रोज रोज यही बात कहने के कारण मुझे गुस्सा आ गया और मै सुखराम को सबक सिखाने के लिए कहा कि चलो आज मै तुम्हारी व्यवस्था कर देता हँ और दिनांक:-02.05.2021 को रात्री समय 08:00 बजे तैयार रहना ।रात्री के समय सखराम द्वारा शाम को आठ बजे सागौन के बागीचे में ले जाकर दरखना से उसकी हत्या कर दिया था। 




आगे पछने पर विशाल निषाद ने बताया कि,'' सुखराम मुझे दिन मे 03:00 बजे के आस-पास मुझे बुलाया और मुझसे कहा कि चलो गनेशपुर मै अपनी मोटर साइकिल से उसे गनेशपुर ले गया जहां सुखराम ने मुझको पैसा दिया और कंडोम लाने के लिए कहा तो मै मेडिकल स्टोर से कण्डोम खरीदकर उसे दिया और मै उसको वापस लाकर पेट्रोल पम्प के पास छोड़ दिया और अपने घर चला गया।  जैसे ही 08:00 बजने वाला था सुखराम फोन करके परेशान करने लगा कि जल्दी आ जाओं अब समय हो गया है । 




विशाल निषाद ने बताया कि,''मै गुस्से से घर से एक लोहे का एक दरखना अपने पेट के अन्दर खोसकर अपने मोटर साइकिल से पेट्रोल पम्प के पास गया तथा मै ट्रक के पीछे से फोन करके सुखराम को बुलाया और मै अपनी मोटर साइकिल पर उसको बैठाकर गनेशपुर के तरफ आगे जाकर सागौन के बागीचे मे ले गया ।



बागीचे में पहुँचाने के बाद वहाँ किसी औरत के न होने पर मुझे गाली देते हुए बैठ गया एवं भद्दी-भद्दी गाली देने लगा तो मुझे उसके रोज-रोज के गाली-गुप्ता व आदत से गुस्सा आ गया मै दरखना से उसके सिर पर मार दिया जिससे वह पीठ के बल गिर गया जिसके बाद मै उसके चेहरे और शरीर पर दरखना से कई जगह मारा | कुछ द???र तक सुखराम चिल्लाया और फिर शांत हो गया जिस पर मुझे विश्वास हो गया कि अब वह मर गया है फिर मैं सोचा कि इसके पास पैसा है तो पर्स सहित पैसा व मोबाइल फोन निकाल लिया और घटनास्थल से कुछ दर झाड़ी मे ले जाकर पर्स से पैसा निकालकर जेब में रख लिया और पर्स, मोबाइल व दरखना झाड़ी मे छिपा दिया | 





बता दें कि,''वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर रोड पर केन्द्रीय विद्यालय के पास स्थित सागौन की बाग में 22 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव लटका हुआ मिला था|  दिव्यांग युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या की गई थी। चेहरे, गर्दन और आंख पर धारदार हथियार के निशान मिले थे। मृतक की पहचान सुखराम शर्मा पुत्र स्व. बाबूलाल शर्मा निवासी नकथर थाना रुधौली के रूप में की गई थी।



3 मई सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने सागौन के बाग में एक युवक का खून से लथपथ शव देखा तो गनेशपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। इसके बाद आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाग से थोड़ी दूर पर स्थित डेरवा गांव के लोगों ने शव देखा तो उसे पहचान गए। युवक की ननिहाल उसी गांव में होने के कारण लोगों ने उसके नाना उदयराज शर्मा और उनके परिवारवालों को दी। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। 




मृतक के फुफेरे भाई संतोष शर्मा ने बताया कि मृतक सुखराम घटनास्थल से कुछ दूर स्थित पेट्रोल पंप के सामने किराने के सामान की एक गुमटी खोलने की तैयारी कर रहा था। वह वहीं रह भी रहा था। वह दोनों पैरों से दिव्यांग था। बताया कि बचपन में ही उसके माता पिता का निधन हो गया था। उसका बड़ा भाई पूर्णमासी दुबई में रहता है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।