मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: डीएम आशुतोष निरंजन ने कोविड-19 के संक्रमण के कारण घोषित कंटेनमेंट जोन का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में डीएम आशुतोष निरंजन ने कोविड-19 के संक्रमण के कारण घोषित कन्टेनमेन्ट जोन का किया निरीक्षण।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कोविड-19 के संक्रमण के कारण कन्टेनमेन्ट घोषि…

बस्ती: डीएम आशुतोष निरंजन ने कोविड-19 के संक्रमण के कारण घोषित कंटेनमेंट जोन का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
बस्ती: डीएम आशुतोष निरंजन ने कोविड-19 के संक्रमण के कारण घोषित कंटेनमेंट जोन का किया निरीक्षण, दिया निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में डीएम आशुतोष निरंजन ने कोविड-19 के संक्रमण के कारण घोषित कन्टेनमेन्ट जोन का किया निरीक्षण।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कोविड-19 के संक्रमण के कारण कन्टेनमेन्ट घोषित जोन बेलवाडाडी, गाॅधी नगर, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार तथा बरदही बाजार का निरीक्षण किया।





उन्होने कन्टेनमेन्ट जोन में कोविड-19 के सभी प्रोटोकाल का पालन करानेे का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि इस दौरान किसी प्रकार का आवागमन पूरी तरह प्रतिबन्धित रहेंगा। कन्टेनमेन्ट जोन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पुलिस विभाग शान्ति एंव सुरक्षा के साथ-साथ सभी प्रतिबन्धों का पालन कराये। 



जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि कन्टेनमेन्ट जोन में लोगों को सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ-साथ मास्क लगाने के लिए जागरूक करें। कन्टेनमेन्ट जोन में किसी प्रकार का भीड़ एकत्र न होने दें। उन्होने कहा कि कन्टेनमेन्ट जोन के सभी कार्यालय तथा प्रतिष्ठान पूर्णतया बन्द रहेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जायेंगी। 




उन्होने डियूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियो को निर्देश दिया कि प्रतिबन्धों का कड़ाई से पालन कराये। कन्टेनमेन्ट जोन में अस्पताल एवं सभी चिकित्सा सेण्टर संचालित रहेंगे। शराब की दुकाने पूर्णतया बन्द रहेंगी। धार्मिक स्थल, कोचिंग संस्थान तथा सभी प्रकार के क्रियाकलाप बन्द रहेंगे।




उन्होने कहा कि कन्टेनमेन्ट जोन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कान्टेक्ट लिस्टिंग तथा डोर-टू-डोर सर्वे किया जायेंगा। कन्टेनमेन्ट जोन में प्रतिबन्धों का उल्लघंन करने पर भा0द0स0 की धारा 188 के अन्तर्गत दंडित किया जायेंगा। निरीक्षण के दौरान सीओ गिरिश सिंह ने बताया कि लाउडस्पीकर द्वारा प्रतिबन्धों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर आशाराम वर्मा, कोतवाल रामपाल यादव भी उपस्थित रहें।





रिपोर्ट-विवेक गुप्ता


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।