बस्ती: जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कोविड-19 के लिए विकास भवन में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि,''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर कोविड19 हेतु स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को उसी दिन फैसिलिटी एलॉट करने हेतु निर्देशित किया।
वहां तैनात अधिकारियों- कर्मचारियों के उपस्थिति का जांच किया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी तथा सेंटर के प्रभारी उपस्थित रहे। इस मौके पर सेंटर की प्रभारी सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सेंटर के सह प्रभारी/सहायक चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिया कि सेंटर में प्रत्येक पाली में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति से से सीडीओ को अवगत कराएं।उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग के प्रभारी आनंद गौरव शुक्ला को निर्देश दिया कि काउंसलिंग के समय मरीजों से अधिक समय तक वार्ता करें तथा उनका हौसला बढ़ाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि काउंसलिंग के दौरान यह भी जानकारी प्राप्त करें कि उन्हें कौन-कौन सी दवा दी जा रही है। साथ ही यह भी जानकारी लें कि काढ़ा दिया जा रहा है कि नहीं।
जिलाधिकारी निर्देश दिया कि ओपेक कैली अस्पताल में भर्ती मरीजों से यह जानकारी प्राप्त करें कि आईवर मेकटिन हाईड्राक्सीक्लोरोक्वीन एवं डाक्सीसाइक्लेन दवा दी जा रही है अथवा नहीं।
जिलाधिकारी ने यूपी कोविड-19 ट्रैक्स पोर्टल की विस्तृत जानकारी लिया तथा निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन पॉजिटिव पाए गए, मरीजों का उसी दिन फैसिलिटी एलॉटमेंट करना सुनिश्चित करें, साथ ही उनके संपर्क में आए हाई एवं लो रिस्क कांटेक्ट की ट्रेसिंग करके दूसरे दिन पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि प्रत्येक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करके डोर टू डोर सर्विलांस एवं सेंपलिंग की समीक्षा करें।