बस्ती: तालाबों पर अवैध कब्जेदार को लेकर जिलाधिकारी सख्त, अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का सभी SDM को निर्देश
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ग्राम सभाओं की तालाबों पर हो रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी सख्त हो गए है| राजस्व परिषद से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिले में तालाबों पर अतिक्रम…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
बस्ती: तालाबों पर अवैध कब्जेदार को लेकर जिलाधिकारी सख्त, अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का सभी SDM को निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ग्राम सभाओं की तालाबों पर हो रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी सख्त हो गए है| राजस्व परिषद से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिले में तालाबों पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है|
उन्होंने निर्देश दिया कि तालाबों से अतिक्रमण हटाकर वहां पर वृक्षारोपण, सुंदरीकरण तथा स्थाई प्रकृति के परिसंपत्ति का निर्माण कराने के साथ-साथ कटीले तारों से घिरवाने का कार्य सुनिश्चित कराएं ताकि भविष्य में अतिक्रमण न हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भू- माफियाओं के विरुद्ध पूर्व में दर्ज एफआईआर के आधार पर चार्जसीट लगवाएं तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि इसी प्रकार भू-माफियाओं के विरुद्ध भी अभियान चलाने की आवश्यकता है। भू-माफियाओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर भू-माफिया पोर्टल पर दर्ज कराएं। साथ ही पहले से पोर्टल पर दर्ज भूमि अतिक्रमण के मामले एवं भू-माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा करें तथा कार्यवाही में तेजी लाएं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।