मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: सभी कार्यदायी संस्थाओं को समय से निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश, DM ने कहा- काम अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदारों के खिलाफ FIR दर्ज..

बस्ती: सभी कार्यदायी संस्था के प्रभारी अधिकारी ठेकेदारों को तिथिवार वर्क चार्ट उपलब्ध कराये। वर्क चार्ट के अनुसार मानीटरिंग करें और निर्धारित समय पर कार्य न पूरा करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाये…

बस्ती: सभी कार्यदायी संस्थाओं को समय से निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश, DM ने कहा- काम अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदारों के खिलाफ FIR दर्ज..
बस्ती: सभी कार्यदायी संस्थाओं को समय से निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश, DM ने कहा- काम अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदारों के खिलाफ FIR दर्ज.. — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  सभी कार्यदायी संस्था के प्रभारी अधिकारी ठेकेदारों को तिथिवार वर्क चार्ट उपलब्ध कराये। वर्क चार्ट के अनुसार मानीटरिंग करें और निर्धारित समय पर कार्य न पूरा करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाये। उक्त निर्देश जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दिया है। विकास भवन में आयोजित विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि मनरेगा, एन0आर0एल0एम0, बेसिक शिक्षा, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों की साप्ताहिक समीक्षा की जायेंगी।




उन्होने निर्माण कार्य करने वाली सभी कार्यदायी संस्थाओं को समय से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि कार्य अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करायी जायेंगी। निर्माण कार्यो में विलम्ब होने से लागत बढती है। उन्होने कहा कि रिवाईज इस्टीमेट बनाने की किसी को अनुमति नही होगी। उन्होने निर्देश दिया है कि 100 बेड का हर्रैया स्थित महिला चिकित्सालय एक माह के भीतर पूरा कर विभाग को हैण्डओवर करें ताकि अप्रैल माह से उसमें ओ0पी0डी0 चालू किया जा सके। उन्होने कहा कि विकास कार्यो का भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य शतप्रतिशत पूरा करने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होने निर्देश दिया कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पूर्व निर्माण कार्य प्रारम्भ कराये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होंगी। 



उन्होने कहा कि मनरेगा में 100 दिन का रोजगार देने का लक्ष्य पूरा करें। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य कराये, किसी भी दिन मजदूरों की संख्या कम नही होनी चाहिए। उन्होने निर्देश दिया कि 100 दिन का रोजगार पाने वाले सभी 70 हजार मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीयन कराये तथा श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाये। उन्होने बस्ती सदर तथा साॅऊघाट ब्लाक में मजदूरों का औसत जिले में सबसे कम होने पर असंतोष व्यक्त किया तथा संबंधित बीडीओ को सुधार करने का निर्देश दिया। 




उन्होने पशुपालन विभाग को निर्देश दिया कि इलाज के लिए पशु चिकित्सालय पर आने वाले पशुओं की ईयर टैंगिंग कराना सुनिश्चित करें। फरवरी माह के 1753 ईयर टैगिंग कराने पर उन्होने असंतोष व्यक्त किया। उन्होने 16 दिन के अभियान में मात्र 73 पशुओं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित किए जाने पर भी नाराजगी जतायी। उन्होने निर्देश दिया कि पशुओं को पकड़ने का अभियान तेज करेें। 



उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतो में उपलब्ध धनराशि के व्यय का विवरण प्रत्येक तीसरे दिन उपलब्ध कराये। साथ ही सामुदायिक शौचालय तथा पंचायत भवनों के निर्माण में तेजी लाकर लक्ष्य पूरा करें। एन0आर0एल0एम0 की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि पूर्व में गठित स्वयं सहायता समूहो की स्थिति के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त प्रस्तुत करें।  बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अध्यापको को सम्मानित किया जायेंगा। उन्होने ए0आर0पी0 के माध्यम से ऐसे शिक्षको के चयन का निर्देश दिया है। उन्होने कौशल विकास मिशन के तहत सेवायोजित 250 लोगों का सूची मोबाइल नम्बर सहित तलब किया है। 




 उन्होने प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के आवेदन पत्र का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराये। उन्होने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन पत्रों के निस्तारण में तेजी लाये। उन्होने ब्लाक स्तर पर संचालित होने वाले पोषण पुनर्वास केन्द्र की सक्रियता बढाने तथा सभी सीएचसी पर केन्द्र स्थापित करने का निर्देश दिया। 



 बैठक में उन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, गोसंरक्षण केन्द्र, मुख्यमंत्री आवास योजना, नहरों में टेल तक पानी, पीडब्लूडी द्वारा सड़को का निर्माण, सेतु निर्माण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मिशन कायाकल्प, अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबन्धन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), राशन कार्ड धारको का आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, श्रम, खादी ग्रामोद्योग तथा 50 लाख से अधिक निर्माण कार्यो की समीक्षा किया। 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।