मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों में विद्युत सखियों की तैनाती करने का दिया निर्देश, बिना मीटर के बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की सूची विभाग को उपलब्ध कराएं

बस्ती: बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जनपद के सभी विद्युत सखियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिया है कि विद्युत सखी को निकट के विद्युत उपकेंद्र पर बैठ…

बस्ती डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों में विद्युत सखियों की तैनाती करने का दिया निर्देश, बिना मीटर के बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की सूची विभाग को उपलब्ध कराएं
बस्ती डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों में विद्युत सखियों की तैनाती करने का दिया निर्देश, बिना मीटर के बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की सूची विभाग को उपलब्ध कराएं — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जनपद के सभी विद्युत सखियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिया है कि विद्युत सखी को निकट के विद्युत उपकेंद्र पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, उनका परिचय पत्र जारी किया जाए तथा उनका वैलेट रू0 30000 से अधिक का रिचार्ज कराया जाए ताकि वे अधिक से अधिक विद्युत बिल जमा कर सकें। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी विद्युत सखियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनको कार्य करने का पूरा अवसर प्रदान किया जाए तथा विद्युत विभाग उनका सहयोग करें। 


जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि निष्क्रिय विद्युत सखियों के स्थान पर नई विद्युत सखियों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 293 क्लस्टर में विद्युत सखियों की तैनाती है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में विद्युत सखियों की तैनाती करने का निर्देश दिया है।


उन्होंने कहा कि बिना मीटर लगायें कोई भी उपभोक्ता विद्युत का उपयोग नहीं कर सकता है। इसका ध्यान रखते हुए सभी विद्युत सखी बिना मीटर के विद्युत का उपयोग कर रहे हैं की सूची पंचायत सहायक के माध्यम से विद्युत विभाग को उपलब्ध कराएं। उन्होने कहा कि जिनका मीटर खराब है, उनका मीटर बदलवाने की कार्यवाही विद्युत विभाग करेगा। 



उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार ने बताया कि 293 विद्युत सखी पंजीकृत है, जिसमें सिर्फ 206 सक्रिय सखियों द्वारा 15947 बिल के सापेक्ष 15124501 रुपया कुल विद्युत बिल का भुगतान प्राप्त किया गया। इससे उन्हें 370469 रुपया कमीशन प्राप्त हुआ।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।