मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लॉकडाउन के दौरान आए हुए प्रवासी श्रमिकों को उपलब्ध कराए गए रोजगार की सूचना सेवायोजन पोर्टल पर 3 दिन के भीतर करें दर्ज: जिलाधिकारी

बस्ती: कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन पीरियड में आए हुए प्रवासी कामगारों को उपलब्ध कराए गए रोजगार की सूचना ऑनलाइन सेवायोजन प्रबंध प्रणाली उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर 03 दिन के भीतर दर्ज करने के लिए जिलाध…

लॉकडाउन के दौरान आए हुए प्रवासी श्रमिकों को उपलब्ध कराए गए रोजगार की सूचना सेवायोजन पोर्टल पर 3 दिन के भीतर करें दर्ज: जिलाधिकारी
लॉकडाउन के दौरान आए हुए प्रवासी श्रमिकों को उपलब्ध कराए गए रोजगार की सूचना सेवायोजन पोर्टल पर 3 दिन के भीतर करें दर्ज: जिलाधिकारी | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन पीरियड में आए हुए प्रवासी कामगारों को उपलब्ध कराए गए रोजगार की सूचना ऑनलाइन सेवायोजन प्रबंध प्रणाली उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर 03 दिन के भीतर दर्ज करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि ग्राम विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इन विभागों के पास पर्याप्त संसाधन भी हैं। वे 03 दिन के भीतर इनका पोर्टल पर अंकन सुनिश्चित करें।




उन्होंने निर्देश दिया है कि जिले में आए हुए सभी 100000 प्रवासी का नाम, पता उनका मोबाइल नंबर, स्किल्ड-अनस्किल्ड की सूचना पोर्टल पर उपलब्ध है। सभी विभाग इसको डाउनलोड कर हार्डकॉपी पर सूचना दर्ज करेंगे तथा संबंधित जिम्मेदार कर्मचारी का हस्ताक्षर कराएंगे। इस रिकॉर्ड को कार्यालय में अभिलेख के रूप में रखा जाएगा। इसके बाद पोर्टल पर सूचना अंकित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सही-सही सूचना दर्ज किया जाए। किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।




 जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक गांव में प्रत्येक प्रवासी कामगार को रोजगार मिले। वह इसकी कार्य योजना तैयार करें तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दें कि वह सभी प्रवासी कामगारों को काम उपलब्ध कराएंगे। प्रायः ऐसी शिकायतें मिली हैं कि गांव में कुछ लोगों को ही हर बार काम उपलब्ध कराया जाता है और काफी लोग काम से वंचित हो जाते हैं, ऐसी शिकायत नहीं आनी चाहिए।



बैठक में सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस के लॉगिन से वेबसाइट खोल सकते हैं तथा सूचना अंकित कर सकते हैं। किसी प्रकार की कठिनाई होने पर अर्थ एवं संख्याधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।



इस कार्यशाला में अर्थ एवं संख्याधिकारी टीपी गुप्ता ने सभी अधिकारियों को एकीकृत रोजगार पोर्टल उत्तर प्रदेश पर उपलब्ध कराए गए रोजगार की सूचना अंकन करने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि तहसील ब्लॉक एवं थानावार प्रवासी कामगारों की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है। सूचना दर्ज करने के बाद जो लोग अभी तक रोजगार से वंचित हैं। उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी करें। 




  बैठक में जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा इंद्रपाल सिंह, डॉक्टर बृजभूषण मौर्य, विनय सिंह, राम नगीना यादव, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चंद्र, सभी खंड विकास अधिकारी तथा रोजगार उपलब्ध कराने वाले विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।