मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: कोविड को लेकर डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिए निर्देश, बाहर से आने वाले यात्रियों की सूची ब्लॉकवार डीपीआरओ को कराए उपलब्ध

बस्ती: बस्ती जिले में कोविड के मामले को लेकर डीएम सौम्या अग्रवाल ने समीक्षा बैठक कर दिया निर्देश। DM सौम्या अग्रवाल ने कहा,''घघौआ पुलिस चौकी के स्थान पर विक्रमजोत के अंतर्गत रामजानकी तिराहा छावनी बाज…

बस्ती: कोविड को लेकर डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिए निर्देश, बाहर से आने वाले यात्रियों की सूची ब्लॉकवार डीपीआरओ को कराए उपलब्ध
बस्ती: कोविड को लेकर डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिए निर्देश, बाहर से आने वाले यात्रियों की सूची ब्लॉकवार डीपीआरओ को कराए उपलब्ध — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले में कोविड के मामले को लेकर डीएम सौम्या अग्रवाल ने समीक्षा बैठक कर दिया निर्देश।  DM सौम्या अग्रवाल ने कहा,''घघौआ पुलिस चौकी के स्थान पर विक्रमजोत के अंतर्गत रामजानकी तिराहा छावनी बाजार में बाहर से आने वाले यात्रियों की कोविड-19 की जांच कराई जाएगी| इस कार्य के लिए तैनात नोडल अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी तत्परता पूर्वक अपना कार्य संपादित करेंगे|




DM सौम्या अग्रवाल ने कहा,''दिल्ली में लॉक डाउन हो गया है ऐसी स्थिति में काफी लोगों के जिले में आने की संभावना है| सभी लोगों का कोविड-19 की जांच कराया जाना आवश्यक है ताकि अन्य लोगों को उसके संक्रमण से बचाया जा सके| 



DM ने बताया,'''ट्रेन से आने वाले लोगों के लिए बभनान एवं बस्ती रेलवे स्टेशन पर जांच टीमें लगाई गई हैं| प्रत्येक गांव एवं मोहल्लों में तैनात निगरानी समितियां सक्रियता से प्रवासी लोगों की पहचान करें तथा उनकी कोरोना की जांच कराये|



छावनी तिराहा, बभनान एवं बस्ती रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सूची ब्लॉकवार डीपीआरओ को उपलब्ध कराई जाएगी| जिसे वे निगरानी समिति को उपलब्ध कराएंगे और ऐसे व्यक्तियों की नियमित निगरानी की जाएगी|




DM ने कोरोना पॉजिटिव अनट्रेस्ड लोगों को ट्रेस करने के लिए विशेष जोर दिया । अग्रवाल ने कहा,''वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण बढ़ने के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है| होम आइसोलेशन एवं एल-1 अस्पताल में भर्ती मरीजों का फीडबैक लिया जाना अत्यंत आवश्यक है|ओपेक कैली अस्पताल मे गंभीर प्रकृति की बीमारियों वाले संक्रमित व्यक्ति तथा गर्भवती महिलाओं को भर्ती किया जाएगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।