जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने वाल्टरगंज थाने में देखी थाना समाधान दिवस की हकीकत, भूमि संबंधी मामलों में राजस्व तथा पुलिस को निर्देश
बस्ती: जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने वाल्टरगंज थाने में थाना दिवस का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने वाल्टरगंज थाने में देखी थाना समाधान दिवस की हकीकत, भूमि संबंधी मामलों में राजस्व तथा पुलिस को निर्देश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने वाल्टरगंज थाने में थाना दिवस का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजी जायेंगी।
इस अवसर पर कुल 10 मामले सुनवायी के लिए प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज, सुरेन्द्र प्रसाद, प्रमोद पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, क्षेत्र के लेखपालगण उपस्थित रहे।
इस दौरान उन्होने आसन्न पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग द्वारा चुनाव संबंधी लगभग 30 बिन्दुओ पर ग्रामवार रिपोर्ट तैयार की गयी है, जिसमें क्षेत्र के मतदेय स्थलों की स्थिति उसके आस-पास निवास करने वाले गणमान्य नागरिको का विवरण एवं फोन नम्बर तथा भौगोलिक, सामाजिक एवं आपराधिक स्थिति का विवरण तैयार किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चुनाव में गड़बडी पैदा करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाय।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।