मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti News: लूट कांड में फरार चल रहे एक ही गैंग के लुटेरों से तीन थाना क्षेत्रों में हुई ताबड़तोड़ पुलिस मुठभेड़, 3 थाना क्षेत्रों में 3 बदमाश घायल, 6 गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के तीन थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ हुई मुठभेड़। पैकोलिया समेत तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ । तीन थाना क्षेत्रों परसरामपुर , छावनी, पैको…

Basti News: लूट कांड में फरार चल रहे एक ही गैंग के लुटेरों से तीन थाना क्षेत्रों में हुई ताबड़तोड़ पुलिस मुठभेड़, 3 थाना क्षेत्रों में 3 बदमाश घायल, 6 गिरफ्तार
Basti News: लूट कांड में फरार चल रहे एक ही गैंग के लुटेरों से तीन थाना क्षेत्रों में हुई ताबड़तोड़ पुलिस मुठभेड़, 3 थाना क्षेत्रों में 3 बदमाश घायल, 6 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के तीन थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ हुई मुठभेड़। पैकोलिया समेत तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ । तीन थाना क्षेत्रों परसरामपुर , छावनी, पैकोलिया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने ताबड़तोड़ तीन एनकाउंटर में 6 बदमाशों को अरेस्ट किया है।



मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश और 3 सिपाही हुए घायल । तीनों बदमाशों के पैर में लगी गोली। घायल अवस्था में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती ..तीनों बदमाश लूट की घटना में चल रहे थे वांछित। 80 हज़ार रुपये की लूट की घटना में तीनों बदमाश चल रहे थे फरार।मुठभेड़ के दौरान 6 बदमाश हुए गिरफ्तार।  



घायल बदमाशों और पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश शातिर लुटेरे हैं और इनका गैंग कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पैकोलिया और परसरामपुर थाना क्षेत्र में 80 और 60 हजार के अलग अलग लूट कांड में पुलिस को इनकी तलाश थी।



परसरामपुर में बदमाश आदर्श प्रताप सिंह, पैकोलिया में शिव कुमार उर्फ भल्लर, छावनी में सजंय कुमार पांडेय उर्फ संजू उर्फ बाबा को लगी गोली। परसरामपुर से बदमाश का साथी अंकित पांडेय, पैकोलिया से रवि सोनकर, छावनी से शमशेर अहमद हुआ गिरफ्तार।  मुठभेड़ के दौरान  बदमाशों के पास से अवैध असलहा भी किया गया बरामद। परसरामपुर में बंजरिया मोड़ के पास, पैकोलिया में भैरोपुर के पास, छावनी में अमोलीपुर नहर पुलिया के पास हुई मुठभेड़।



एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि थाना पैकोलिया पुलिस टीम व SOG टीम बस्ती, थाना छावनी पुलिस टीम व एंटी व्हीकल थेफ़्ट टीम बस्ती, थाना परसरामपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा लूट कारित करने वाले 06 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया|



थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम व प्रभारी निरीक्षक SOG मृत्युंजय पाठक मय टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा आज  रुपये 15,000/- की लूट करने के सम्बन्ध में थाना पैकोलिया पर पंजीकृत व दिनांक-17.08.2021 को रुपये 10,253/- व टैबलेट सैमसंग की लूट करने के सम्बन्ध में थाना पैकोलिया पर पंजीकृत का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर ख़ास की सूचना पर आज दिनांक 22.08.2021 को बहदग्राम भैरोपुर तिराहे के पास से 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया|



अन्य 2 मोटर साइकिल पर सवार 04 अभियुक्त जिसमें 02 अभियुक्त थाना छावनी व 2 अभियुक्त थाना परसरामपुर की तरफ भागे, जिनमें से थानाध्यक्ष छावनी आलोक कुमार श्रीवास्तव मय पुलिस बल व प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट गजेन्द्र सिंह मय टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा बहदस्थान अमौलीपुर नहर पुलिया के पास नाकेबंदी कर 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर अवधेश राज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा बहदग्राम बरईपुरवा मोड़ के पास नाकाबंदी कर 2 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया| 




थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा शिवकुमार गिरी उर्फ भल्लर ( उम्र करीब 23 वर्ष) पुत्र लालमोहन गिरी निवासी ग्राम पिपराकाजी थाना पैकोलिया और रवि कुमार सोनकर (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र कल्लू सोनकर निवासी कस्बा गौर थाना गौर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया|



थाना छावनी पुलिस द्वारा  संजय पाण्डेय उर्फ़ संजू बाबा पुत्र स्व0 उपेन्द्र नाथ पाण्डेय निवासी ग्राम  परसौनिया थाना सोनहा और शमशेर अहमद उर्फ सद्दाम पुत्र इशाउल्लाह निवासी कस्बा गौर थाना गौर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया|



थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा  आदर्श प्रताप सिंह पुत्र रविन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम इटबहरा थाना और को अंकित पाण्डेय पुत्र सिद्धार्थ पाण्डेय निवासी ग्राम अमरगढ़ थाना मेंहदावल जनपद  संतकबीरनगर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया|




लूटकांड में वांछित थे बदमाश

पैकोलिया और परसरामपुर थाना क्षेत्र में 80 और 60 हजार के अलग अलग लूट कांड में पुलिस को इनकी तलाश थी। सूचना पर पैकोलिया थाने की पुलिस ने घेरा बंदी की। घेराबंदी देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश शिव कुमार के पैर में गोली लगी। जबकि उसके दूसरे साथी बदमाश रवि सोनकर को पुलिस ने अरेस्ट किया। यहां मुठभेड़ में सिपाही श्याम सिंह यादव घायल हो गए। इस दौरान मौके से 4 बदमाश फरार हो गए।



पुलिस ने इनका पीछा किया, परसरामपुर थाने को अलर्ट किया गया। परसरामपुर थाने की टीम ने घेरा बंदी की। जिस दौरान एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश आदर्श प्रताप सिंह घायल हुआ और उस के एक साथी अंकित पांडेय को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। यहां बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया।




फिर दो बदमाशों से हुई मुठभेड़

मुठभेड़ के दौरान 2 अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसकी सूचना छावनी पुलिस को दी गई। छावनी पुलिस ने घेराबंदी की और पुलिस और बदमाशों के बीच तीसरी बार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश संजय पांडेय घायल हुआ। जबकि उसके एक साथी शमशेर अहमद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुआ है। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।