बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। OLX पर विभिन्न गाड़ियों को बेचने का विज्ञापन देकर करोड़ों रूपयों की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।
सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय ,कलवारी थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, सर्विलांस सेल, साईबर सेल की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़े अभियुक्त।
पुलिस ने टीम ने अभियुक्तों तालीम खान, वसीम अकरम, आजाद खान, मुश्ताक को किया गिरफ्तार।बस्ती जिले के रेलवे स्टेशन बस्ती किया गया अभियुक्तो को गिरफ्तार ।
अभियुक्तो olx पर विभिन्न गाडियों को ऑनलाइन बेचने का विज्ञापन देकर भोले-भाले लोगों को अपने विश्वास में लेकर करते थे ठगी अभियुक्तो अब तक दो करोड़ तीस लाख रुपये की कर चेक है धोखाधड़ी ।
पुलिस टीम ने विभिन्न संदिग्ध खातो में 1,30,593 रुपया कराया फ्रीज ।राजस्थान प्रदेश के रहने वाले है चारो अभियुक्त।एसपी बस्ती हेमराज मीना ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा।
धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सर्विलान्स सेल के जितेन्द्र सिंह , स्वाट टीम के मनोज राय, मनिन्द्र प्रताप चन्द, देवेन्द्र निषाद, रविशंकर शाह, अभिषेक तिवारी सर्विलांस सेल के जनार्दन प्रजापति, जितेन्द्र यादव साईबर सेल के धीरेन्द्र कुमार यादव, मोहन यादव,अभिषेक कुमार त्रिपाठी रहे शामिल।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता