मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: नकली शराब फैक्ट्री का फंडाफोड़, सरकारी शराब की दुकान से बरामद हुई नकली बंटी-बबली, 4 सेल्समैन गिरफ्तार

बस्ती: एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक और बड़ी कार्यवाही।स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय ,कोतवाल रामपाल यादव, आबकारी विभाग की अबतक की सबसे बड़ी कार्यवाही।सं…

बस्ती: नकली शराब फैक्ट्री का फंडाफोड़, सरकारी शराब की दुकान से बरामद हुई नकली बंटी-बबली, 4 सेल्समैन गिरफ्तार
बस्ती: नकली शराब फैक्ट्री का फंडाफोड़, सरकारी शराब की दुकान से बरामद हुई नकली बंटी-बबली, 4 सेल्समैन गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक और बड़ी कार्यवाही।स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय ,कोतवाल रामपाल यादव, आबकारी विभाग की अबतक की सबसे बड़ी कार्यवाही।संयुक्त टीम ने सरकारी शराब की दुकान के सेल्समैन को किया गिरफ्तार। चार सरकारी शराब की दुकानो के सेल्समैन सुरजीत कुमार, डिम्पल, अन्नू सिंह उर्फ राजेश सिंह, दीपक उर्फ दीपू सोनकर को किया गिरफ्तार।पुलिस ने सरकारी शराब की दुकान से नकली बंटी बबली शराब भी किया बरामद।




एएसपी नरेन्द्र कुमार सिंह के प्रवेक्षण और सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह की मौजूदगी में स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय बस्ती कोतवाल रामपाल यादव ने छापा मारकर अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया जिसमें से पुलिस ने 690  बोतल नकली बंटी बबली की अवैध देशी शराब ,500 खाली बोतल ,7500 शराब के ढक्कन ,16000 बारकोड स्टीकर, 130 लीटर रेक्टिफाइड  स्प्रीट, 30 शीशी ऑरेंज व रोज फ्लेवर, 500 शीशी खाली बंटी बबली की , 1 स्कॉर्पियो कार एक अल्टो कार एक 1 मोटरसाइकिल ,एक बुलेट पुलिस ने बरामद किया।




घटना की सूचना पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था उसके बाद पकड़े गए अभियुक्तों से मालूम चला था कि नकली शराब के कारोबारी सरकारी शराब की दुकानों पर नकली शराब की सप्लाई करते थे उसके बाद बस्ती कोतवाल रामपुर रामपाल यादव स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय और आबकारी की संयुक्त टीम ने शराब की दुकानों पर छापा मारकर वहां से नकली शराब बंटी बबली बरामद किया।




आपको बता दें कि बस्ती जिले में पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम की पहली यह बड़ी कामयाबी है जिसमें से सरकारी ठेकों के दुकानों के सेल्समैन और शराब ठेकों के मालिक पर कार्यवाही की जा रही है ,पुलिस ने बस्ती जिले के सरकारी शराब की दुकान ललहवा थाना क्षेत्र दुबौलिया चरकैला थाना क्षेत्र कलवारी, फुलवरिया थाना क्षेत्र नगर ,गौर की देसी शराब की दुकान पर कार्यवाही की है , पुलिस सरकारी दुकान के ठेकेदार जुबेर अहमद ,जय हरगोविंद सिंह, मनोज गुप्ता , झुग्गीलाल की तलाश कर रही है।




सपी हेमराज मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि नकली शराब फैक्ट्री के कारोबारी मोहित अग्रहरी और रविंद्र और राजू वर्मा को गिरफ्तार पहले किया जा चुका है और सरकारी शराब की दुकानों के सेल्समैन जो नकली शराब को बेचते थे जिसमें सेल्समेन सुजीत कुमार, डिंपल, अन्नू सिंह उर्फ राजेश सिंह, दीपक उर्फ दीपू सोनकर को गिरफ्तार किया गया है , बस्ती डीएम को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है जिससे शराब की दुकानों पर कार्रवाई की जा सके और शराब की दुकानों को पहले से सील कर दिया गया है।






रिपोर्ट-विवेक गुप्ता




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।