मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: कप्तानगंज इलाके में महिला की हत्या मामले में पिता- पुत्र गिरफ्तार, नाजायज संबंध में बाधा बन रही सास को उतार दिया था मौत के घाट

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना कप्तानगंज अन्तर्गत ग्राम करचोलिया में हुई हत्या मामले में कप्तानगंज पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया| बुधवार को ग्राम करचोलिया में हुई हत्या मामले में फ…

बस्ती: कप्तानगंज इलाके में महिला की हत्या मामले में पिता- पुत्र गिरफ्तार, नाजायज संबंध में बाधा बन रही सास को उतार दिया था मौत के घाट
बस्ती: कप्तानगंज इलाके में महिला की हत्या मामले में पिता- पुत्र गिरफ्तार, नाजायज संबंध में बाधा बन रही सास को उतार दिया था मौत के घाट — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना कप्तानगंज अन्तर्गत ग्राम करचोलिया में हुई हत्या मामले में कप्तानगंज पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया| बुधवार को ग्राम करचोलिया में हुई हत्या मामले में फरार दो आरोपी शत्रुघ्न प्रसाद शर्मा उर्फ लल्ल (उम्र 22 वर्ष) पुत्र रामशेष और रामशेष शर्मा (उम्र 50 वर्ष) पुत्र वासदेव शर्मा निवासी ग्राम करचोलिया को आज सुबह करीब 09:30 बजे कप्तानगंज चौराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।



पुलिस के मुताबिक बुधवार को (19.05.2021)वादी रामपियारे शर्मा पुत्र महादेव शर्मा द्वारा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पर आकर लिखित तहरीर दिया कि बुधवार समय लगभग 05:00 बजे मेरी पत्नी सुभावती व बह पूजा पत्नी राजू उर्फ कमलेश शौच के लिए खेत मे गई थी कि तभी पहले से घात लगाए शत्रुघ्न प्रसाद शर्मा उर्फ लल्ल व उसके पिता रामशेष शर्मा खेत में पहुँच गये और दोनों द्वारा मिलकर रंजीशन मेरी पत्नी सुभावती व बहु पूजा पर चाकू से वार कर दोनों का गला काट दिया । 



मेरी पत्नी व बह रोते-चिल्लाते, गिरते-परते घर के दरवाजे पर आयी और बतायी कि लल्लू व रामशेष ने हमारा गला काट दिया है। उसके बाद अचानक मेरी पत्नी जमीन पर गिर पड़ी और वही उसकी मृत्यु हो गयी तथा मेरी बह बेहोश हो गयी जिसे मेरे लड़के राजू द्वारा 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पर मु0अ0स0 89/2021 धारा 302/307 IPC पंजीकृत किया गया। 




पुलिस पूछताछ  में आरोपी शत्रुघ्न प्रसाद शर्मा उर्फ लल्लू ने बताया कि मेरा पूजा से नाजायज सम्बन्ध हो गया था जिससे मेरी बात-चीत बराबर होती रहती थी, जिसकी जानकारी उसके घर वालों को होने पर उसके घर वालों ने उसका मोबाईल छीन लिया था तब मैं अपने आई0डी0 पर सिम लेकर पूजा को दिया था जिससे फिर से हमारी बात होने लगी थी । 



लल्लू ने बताया,''पूजा का पति राजू दुबई में मजदूरी करता था जिसके कारण मैं मौका पाकर पूजा के घर अक्सर रात या दिन में जाता रहता था जिस बात की जानकारी धीरे-धीरे पूजा के सास-ससूर को हो गयी । पूजा के सास-ससूर बराबर हम दोनो पर निगरानी करने लगे तथा आये दिन पूजा की सास मुझसे व मेरे घर वालों से झगड़ा-फसाद करती रहती थी जिस बात से तंग आकर मैने कल सुबह समय 05:00 बजे जब पूजा अपनी सास सुभावती के साथ शौच के लिये खेत गयी जहाँ मै पहले ही खेत में पहुँचा हुआ था। मैं सोचता था कि पूजा भी मेरा साथ देगी और जैसे ही पूजा व उसकी सास खेत पहुँची; मैं पीछे से उनके पास पहुँचकर पूजा के सास पर इसलिये झपटा कि यह बुढ़िया हमेशा चिक-चिक करती रहती है और आज मै इसका काम-तमाम कर देता हूँ। 




लल्लू ने बताया,''पूजा से यह उम्मीद नही थी कि वह हल्लागुहार करेगी क्योंकि पूजा स्वयं चाहती थी कि उसकी सास रास्ते से हट जाये लेकिन अचानक ही अपनी सास की गर्दन कटते देख हल्ला-गुहार करने लगी। मामला खुलता देख मैं उसी ब्लेड से पूजा की गर्दन को काट कर घायल कर दिया और भाग कर सिवान(खेत) में इधर-उधर घूम रहा था और आज पिता जी के साथ बाहर भागने के लिये कप्तानगंज चौराहे पर गाड़ी का इन्तजार कर रहा था कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।