बस्ती: बस्ती जिले के बभनान में बुधवार की शाम दो गुटों में जमकर हो मारपीट गई| दबंगो ने मारपीट के बाद दो बाइकों में लगाई गई आग| आग लगने से दोनों बाइक जलकर खाक | आगजनी के बाद हुए फरार| मौके पर पहुंची गौर थाना पुलिस.. जांच पड़ताल में जुटी|
गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के हर्रैया तिराहे पर दबंगो ने बाइक सवार 2 युवकों पर जमकर पीटा। बाइक सवार युवकों को न सिर्फ मारा-पीटा बल्कि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त कर उसमें आग लगा दी। दबंगो ने पहले मोटरसाइकिल को तोड़ा, फिर उसे कर दिया आग के हवाले। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से दबंग तोड़ रहे मोटरसाइकिल को।
पीड़ित अब्दुल वहीद और तौहीद अहमद ने दी पुलिस को तहरीर। हिस्ट्रीशीटर पारस यादव , प्रिन्स यादव, राकेश यादव, प्रशांत सिंह, सूरज पर लग रहा मोटरसाइ किलो को जलाने का आरोप।पारस यादव पैकोलिया थाने का है हिस्ट्रीशीटर। मामला बस्ती जिले गौर थाना क्षेत्र के बभनान कस्बे का ।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के सन्थुआ गांव निवासी तौहीद अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम वह और गांव निवासी आरिफ अलग-अलग बाइक से बभनान बाजार में कुछ सामान खरीदने आए थे। बभनान कस्बे के हर्रैया तिराहे के पास पहुंचते ही पारस यादव और उसके साथियों ने दर्जन लोग लाठी डंडा व कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिए। जब वह कुछ समझ पाते मनबढ़ उसे और उसके साथी को मारने पीटने लगे। जान बचाकर किसी तरह से हम वहां से भाग गए| उसके बाद पारस यादव और उसके साथियों ने बाइक क्षतिग्रस्त कर उसमें आग लगा दी।