मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: सरकारी आवास में घुसकर महिला अफ़सर से नायब तहसीलदार ने की रेप की कोशिश, विरोध करने पर पीटा...फाड़े कपड़े; केस दर्ज

बस्ती: बस्ती जिले में एक महिला नायब तहसीलदार के साथ दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है. महिला अधिकारी ने नायब तहसीलदार पर आरोप लगाया कि, उसके (महिला नायब तहसीलदार के) सरकारी आवास में…

बस्ती: सरकारी आवास में घुसकर महिला अफ़सर से नायब तहसीलदार ने की रेप की कोशिश, विरोध करने पर पीटा...फाड़े कपड़े; केस दर्ज
बस्ती: सरकारी आवास में घुसकर महिला अफ़सर से नायब तहसीलदार ने की रेप की कोशिश, विरोध करने पर पीटा...फाड़े कपड़े; केस दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले में एक महिला नायब तहसीलदार के साथ दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है. महिला अधिकारी ने नायब तहसीलदार पर आरोप लगाया कि, उसके (महिला नायब तहसीलदार के) सरकारी आवास में घुसकर उनके साथ रेप की कोशिश की गई. असफल होने पर उन्हें (महिला नायब तहसीलदार को) जमीन पर गिराकर पीटा गया....इतना ही नहीं, विरोध करने उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। 



महिला अधिकारी ने शुक्रवार को कोतवाली बस्ती में नायब तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने नायब तहसीलदार पर 11 नवंबर की देर रात घर में घुसकर दुष्कर्म करने ,कपड़े फाड़ने और जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। 



 महिला न्यायब तहसीलदार के शिकायत के बाद बस्ती कोतवाली में सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के खिलाफ धारा 452, 323, 504, 354, 307, 376, 511 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में कोतवाली पुलिस ने महिला अधिकारी का शुक्रवार को मेडिकल भी कराया।



एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जांच के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी। ASP गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की विवेचना कोतवाली के निरीक्षक अनिल यादव को सौंपी गई है।




इस मामले में जिलाधिकारी ने तीन सदस्यी जांच टीम भी गठित की है। जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने मामले की जांच के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीती खरवार की अगुवाई में तीन सदस्यी जांच टीम गठित कर दी है। इसमें पीओ डूडा और नगर पंचायत मुंडेरवा की ईओ शामिल हैं। जांच टीम को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।