मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: कृष्णा फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार को हड़िया स्थित कृष्णा फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में अचानक ब्वॉयलर फटने से आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। मजदू…

बस्ती: कृष्णा फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू
बस्ती: कृष्णा फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार को हड़िया स्थित कृष्णा फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में अचानक ब्वॉयलर फटने से आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। 



फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने से लगी आग के बाद घर में धुंआ भरने से महिलाएं फर्स्ट फ्लोर पर फंस गई। जिन्हें खिड़की के रास्ते नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया|



बताया जा रहा है, यह हादसा उस समय जब कृष्णा फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में मजदूर मिठाई निर्माण का कार्य कर रहें थे। फैक्ट्री के फर्स्ट फ्लोर पर फैक्ट्री मालिक सत्यनारायण चौधरी की पत्नी, बेटी और बहू थी।  ब्वॉयलर फटने से गोदाम में धुंआ ही धुंआ फैल गया| सारा सामान आग के हवाले हो गया।


पुलिस ने बताया कि, कृष्णा फूड फैक्ट्री के गोदाम में आग लगी थी| आग पर काबू पा लिया गया हैं। फैक्ट्री में कार्य करने वाले सभी मजदूर सुरक्षित हैं।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।