मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती में डीजे बजाने गए युवक की मिली लाश: अंबेडकर जयंती पर बगल के गांव में गया था डीजे बजाने, सुबह मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले रुधौली थाना क्षेत्र मे अंबेडकर जयंती पर डीजे बजाने गए युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रुधौली थाना क्षेत्र के भीटी माफी गाँव में बने अंबेडकर पार्क के पास शव मिला। च…

बस्ती में डीजे बजाने गए युवक की मिली लाश: अंबेडकर जयंती पर बगल के गांव में गया था डीजे बजाने, सुबह मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
बस्ती में डीजे बजाने गए युवक की मिली लाश: अंबेडकर जयंती पर बगल के गांव में गया था डीजे बजाने, सुबह मिला शव; जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले रुधौली थाना क्षेत्र मे अंबेडकर जयंती पर डीजे बजाने गए युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रुधौली थाना क्षेत्र के भीटी माफी गाँव में बने अंबेडकर पार्क के पास शव मिला। चौकीदार की सूचना पर रुधौली पुलिस मौके पर पहुँची| रुधौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के भीटी माफी अंबेडकर पार्क का पूरा मामला। रुधौली थाना क्षेत्र के हटवा बाजार का रहने वाला है मृतक विश्वनाथ प्रसाद।



रुधौली थाना क्षेत्र के हटवा बाजार निवासी 35 वर्षीय विश्वनाथ प्रसाद पुत्र बुद्धू गांव के ही नसीम के डीजे को मजदूरी के तौर पर बजाता था| वह   वृहस्पतिवार की रात मे बगल के गांव भीटवा मे बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में बाइक लेकर डीजे बजाने गया था। 



शुक्रवार की सुबह विश्वनाथ की लाश अंबेडकर पार्क के पास मिली। लाश मिलने की सूचना हटवा गांव उनके घर पर पहुचने पर गांव मे हड़कम्प मच गया| लोग दौड़कर भीटवा स्थित बौद्ध बिहार पर पहुचे। जहा पर विश्वनाथ की लाश पड़ी हुई थी| उनके शरीर पर धूल लगा हुआ था। पैंट खुला हुआ था।



सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह हमराहियों के साथ पहुंचकर छानबीन की तथा फोरेसिंक टीम ने भी मौके पर जांच की है। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह ने परिजनो एवं गांव वालो से पूछताछ कर मामले की छानबीन किए| परिजनो ने इसे हत्या बताया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिर्पोट आने पर जांच किया जायेगा ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।