मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 फ्राड गिरफ्तार; 25 ATM कार्ड बरामद

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना हर्रैया पुलिस ने आज यानी गुरुवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्ज…

बस्ती: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 फ्राड गिरफ्तार; 25 ATM कार्ड बरामद
बस्ती: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 फ्राड गिरफ्तार; 25 ATM कार्ड बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना हर्रैया पुलिस ने आज यानी गुरुवार को  3 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से 51 हजार रुपये व 25 एटीएम कार्ड के अलावा एक अपाची मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट) बरामद की। 



थाना हर्रैया पुलिस, सर्विलांस टीम व SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा विभिन्न बैंको से फ्राड/चोरी किए गए 25 ATM कार्ड, 3 एन्ड्रायड मोबाइल, रूपये 51,000/- नगद, 01 अपाची मोटरसाइकिल (कूटरचित नंबर प्लेट) के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्गा प्रसाद पुत्र स्व0 ओम प्रकाश दूबे निवासी ग्राम दुबौली राम चरन थाना मनकापुर, अवधेश कुमार उर्फ सोनू पुत्र लाल बच्चा दूबे निवासी दुबौली राम चरन थाना मनकापुर और चांद बाबू पुत्र रज्जो निवासी करोहामान मछली बाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा के रूप में हुई है| 



पूछताछ में  गिरफ्तार आरोपियों ने बताया ,'' साहब हम लोगों का एक गिरोह है अक्सर एक साथ ही घटना करते है बैंको के आसपास ATM पर जो लोग पैसा निकालते है उनके पास धीरे से जाकर पासवर्ड देख लेते है और मौका पाकर अपने आपको बैंक सहकर्मी बताकर ATM कार्ड लेकर बदल लेते है और तुरन्त वंहा से हटकर दूसरे जगहो पर खरीददारी और ATM से पैसा निकाल लेते हैं । मोटरसाइकिल पर फर्जी नं0 लगा लेते है जिससे पकडे न जाये ।



वहीँ, पीड़ित रजवंत सिंह जिनका अभियुक्तों द्वार??? ATM से फ्राड करके रुपया 25,000/- निकाला गया था उनके द्वारा गिरफ्तार करने वाली पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया ।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।