मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ENG vs IND 2nd ODI: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने भारत को 100 रनों से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ENG vs IND 2nd ODI: इंग्लैंड ने दूसरे ODI मुकाबले में भारत को 100 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया | लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच 3…

ENG vs IND 2nd ODI: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने भारत को 100 रनों से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी
ENG vs IND 2nd ODI: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने भारत को 100 रनों से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी | फ़ोटो: TVL News

लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ENG vs IND 2nd ODI:   इंग्लैंड ने दूसरे ODI मुकाबले में भारत को 100 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया | लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज के खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने टीम इंडिया को 100 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है| अब सीरीज का आखिरी मैच 17 जुलाई को खेला जाएगा|



पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 246 रन बनाए हैं और भारत को 247 रन का टारगेट दिया है। जवाब में भारतीय टीम 38.5 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए रिसे टोपली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। 



भारत की ओर से मैच में सबसे ज्यादा रन हार्दिक ने (29) और जडेजा ने (29) रन बनाए तो वहीं सूर्यकुमार ने 27 रन की पारी खेली| इसके अलावा मोहम्मद शमी 23 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड गेंदबाज टॉपली ने 6 विकेट लिए तो वहीं डेवि विली, ब्राइडन कार्स, लिविंगस्टोन और मोईन अली के खाते में 1-1 विकेट आया|



टीम इंडिया को पहला झटका 4 रन पर लगा। रोहित शर्मा 0 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद धवन 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों विकेट रीसे टोपली ने अपने नाम किए। ऋषभ पंत भी बिना खाता खोले आउट हो गए।



विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए| उन्होंने 25 गेंद का सामना किया और उनके बल्ले से 16 रन निकले। उन्होंने इस दौरान 3 चौके भी लगाए 4 विकेट जल्दी गिरने के बाद हार्दिक और सूर्यकुमार यादव ने कुछ देर तक टीम इंडिया की पारी संंभाली|  दोनों ने 54 गेंद में 42 रन की साझेदारी भी की| 



भारत ने दूसरे ODI में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।  पहले खेलते हुए इंग्लैंड की टीम भी 49 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई थी | इंग्लैंड की ओर से मोईन अली ने 47 और डेविड विली ने 41 रन बनाए| इसके अलावा बेयरस्टो ने 38 और लियाम लिविंगस्टोन ने रन की पारी खेली| टीम इंडिया की ओर से युजवेंद्र चहल ने कमाल की गेंदबाजी की। 



भारत की ओर से  चहल ने 10 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट चटकाए| चहल के अलावा बुमराह और पंड्या को 2-2 विकेट मिले तो वहीं शमी और कृष्णा 1-1 विकेट चटकाने में कामयाबी पाई|




दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल।


इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियाम लिविंगस्टन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, डेविड विली, ब्राइडन कार्स, क्रेग ओवरटन और रीसे टोपली।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।