मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 सितंबर 2026

गोंडा की शिक्षिका के नाम पर बस्ती में नौकरी, 11 साल बाद सामने आया फर्जीवाड़ा, भनक लगते ही गायब हो गई फर्जी शिक्षिका।

बस्ती/गोंडा: गोंडा जिले में कार्यरत शिक्षिका के शैक्षिक अभिलेख पर नौकरी हथियाने वाली फर्जी शिक्षिका का खुलासा हुआ है। बस्ती के बनकटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बोदवल में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत…

गोंडा की शिक्षिका के नाम पर बस्ती में नौकरी, 11 साल बाद सामने आया फर्जीवाड़ा, भनक लगते ही गायब हो गई फर्जी शिक्षिका।
गोंडा की शिक्षिका के नाम पर बस्ती में नौकरी, 11 साल बाद सामने आया फर्जीवाड़ा, भनक लगते ही गायब हो गई फर्जी शिक्षिका। — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती/गोंडा: गोंडा जिले में कार्यरत शिक्षिका के शैक्षिक अभिलेख पर नौकरी हथियाने वाली फर्जी शिक्षिका का खुलासा हुआ है। बस्ती के बनकटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बोदवल में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत फर्जी शिक्षिका की सेवा समाप्त करने के साथ ही बीएसए ने बीईओ बनकटी को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए है। साथ ही अब तक आहरित वेतन की रिकवरी के लिए नियमानुसार प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।




शासन के निर्देश पर शिक्षिकों के पैनकार्ड सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। बेसिक शिक्षा कार्यालय के अनुसार जिले के आधा दर्जन से अधिक शिक्षक इस फर्जीवाड़े में अब तक बर्खास्त किए जा चुके हैं। इसके साथ ही विभागीय स्तर से चिह्नित संदिग्धों का वेरीफिकेशन और जांच कराई जा रही है। इस सूची में बनकटी ब्लॉक के बोदवल प्राइमरी में तैनात प्रधानाध्यापिका निर्मला देवी का नाम भी शामिल था।





पैनकार्ड पूरी तरह बदले जाने के कारण जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि 2010 से कार्यरत फर्जी शिक्षिका ने इसी नाम की असली शिक्षिका निर्मला देवी का पता ही अपने अभिलेख में दर्ज किया था। गोंडा के मनकापुर थानांतर्गत हथनीखास की रहने वाली निर्मला देवी का मायका बस्ती के परसरामपुर में है। जांच में बनकटी में कार्यरत फर्जी शिक्षिका संदेह के दायरे में आई तो नोटिस गोंडा के पते पर भेजा गया। असली शिक्षिका को तब जाकर इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई और बीएसए कार्यालय बस्ती को इसकी जानकारी दी। बीएसए स्तर से गठित टीम ने जब शैक्षिक अभिलेखों की जांच शुरू की तो दूसरे के नाम पर नौकरी हथियाने की सच्चाई सामने आ गई।




भनक लगते ही गायब हो गई फर्जी शिक्षिका

बस्ती के बनकटी ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल बोदवल में कार्यरत फर्जी शिक्षिका निर्मला देवी जुलाई 2020 से ही गायब चल रही हैं। पैनकार्ड सत्यापन के दौरान रडार पर आने के बाद से ही गायब शिक्षिका का असली पता फिलहाल विभाग के पास भी नहीं है। कारण उसने असली शिक्षिका का ही पता दर्ज किया था। बीएसए स्तर से हुई जांच में यह साफ हो गया कि बोदवल प्राइमरी में कार्यरत प्रधानाध्यापिका निर्मला ने गोंडा के विकास खंड छपिया के प्राथमिक विद्यालय तालागंज ग्रांट में कार्यरत शिक्षिका के प्रमाणपत्रों का गलत तरीके से प्रयोग कर नौकरी हथियाई है। उसे बर्खास्त कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।





पैन कार्ड सत्यापन के दौरान बनकटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बोदवल की प्रधानाध्यपिका निर्मला देवी संदेह के घेरे में आने के बाद जांच शुरू कराई गई। जांच में इस बात की पुष्टि हो गई कि उन्होंने गोंडा के छपिया ब्लॉक में कार्यरत शिक्षिका के प्रमाण पत्रों का गलत प्रयोग कर फर्जी तरीके से नौकरी हासिल की थी। फर्जी शिक्षक को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज कराने और वेतन रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है: जगदीश शुक्ल, बीएसए-  बस्ती





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।