मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

बस्ती के बक्सई घाट पर महिला की लाश मिलने के मामले का खुलासा: पति ने किया था मर्डर, ब्लेड से काटा पत्नी का गला, ईंट से 'कूचा' सिर

बस्ती: बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बक्‍सई घाट की सीढ़ियों के नीचे महिला की लाश मिलने के मामले का खुलासा हो गया है| महिला के पति ने ही हत्या की थी| मृत महिला के पति ने पहले पहले पत्नी का ग…

बस्ती के बक्सई घाट पर महिला की लाश मिलने के मामले का खुलासा: पति ने किया था मर्डर, ब्लेड से काटा पत्नी का गला, ईंट से 'कूचा' सिर
बस्ती के बक्सई घाट पर महिला की लाश मिलने के मामले का खुलासा: पति ने किया था मर्डर, ब्लेड से काटा पत्नी का गला, ईंट से 'कूचा' सिर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बक्‍सई घाट की सीढ़ियों के नीचे महिला की लाश मिलने के मामले का खुलासा हो गया है| महिला के पति ने ही हत्या की थी| मृत महिला के पति ने पहले पहले पत्नी का गला ब्लेड से रेत दिया और फिर ईंट से उसका सिर कुच दिया। इसके बाद उसका शव सीढ़ी के नीचे छिपा कर घर चला आया। घटना के एक महीने के बाद बस्‍ती की वाल्‍टरगंज पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए 28 दिसंबर, 2022 को आरोपी पति राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है|



गौरतलब है कि, 27 नवम्‍बर को कुआनो नदी के बक्‍सई घाट की सीढ़ियों के नीचे महिला का रक्तरंजित शव मिला था।  जिसकी शिनाख्‍त संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दानोकुईंया गांव निवासी मृतका की मां सविता पत्‍नी राजेन्‍द्र शर्मा ने अपनी बेटी गुड़िया के रूप में की थी|साथ ही मृतक गुड़िया की मां ने वाल्‍टरगंज थाने पर तहरीर दी थी|



गुड़िया की शादी रूधौली थाना क्षेत्र के हटवा बाजार निवासी राकेश शर्मा के साथ हुई थी। सविता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का पति उसे अक्‍सर मारता-पीटता था और उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। इसके बाद वाल्‍टरगंज पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो उसके पति की हत्‍या में संलिप्‍तता के साक्ष्‍य मिले।



वाल्टरगंज पुलिस ने ग्राम पंडरिया सुवशराय से छितही प्रहलाद जाने वाले मार्ग से पत्नी की हत्या के आरोपी राकेश शर्मा को गिरफ्तार किया| पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना के समय पहना हुआ जैकेट व आलाकत्ल  बरामद किया ।एसपी आशीष श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 7 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।