बस्ती: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ''मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते''' बयान पर भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने भी पलटवार किया है|
हरीश द्विवेदी ने अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की है| उन्होंने कहा,अखिलेश यादव जी जिस तरह से आपको वैक्सीन पर भरोसा नहीं उसी तरह उत्तर प्रदेश वासियों को आप पर भरोसा नहीं है
भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी कहा,''श्री अखिलेश यादव जी जिस तरह से आपको वैक्सीन पर भरोसा नहीं उसी तरह उत्तर प्रदेश वासियों को आप पर भरोसा नहीं है| वैक्सीन पर सवाल उठाना देश व वैज्ञानिकों का अपमान है.. माफी गांगे आप
इससे पहले अखिलेश यादव के 'हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते' बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पलटवार किया था| उन्होंने कहा,'' भ्रष्टाचार और गुण्डाराज को समाप्त करने के लिए “भाजपा की वैक्सीन” कारगर साबित हुई है। अखिलेश यादव से पूछा -आप कौन सी वैक्सीन की बात कर रहे है|
स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया था,''भ्रष्टाचार और गुण्डाराज को समाप्त करने के लिए “भाजपा की वैक्सीन” कारगर साबित हुई है। आप कौन सी वैक्सीन की बात कर रहे है अखिलेश यादव जी?
शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते|प्रेस वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ,''मैं तो अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, ''मैंने अपनी बात कह दी है| सवाल उठाते हुए उन्होंने आगे कहा,''वो भी बीजेपी लगाएगी...उसका (BJP) भरोसा करूँगा मैं|
अखिलेश यादव ने कहा कि, अपनी सरकार आएगी सबको फ्री में COVID वैक्सीन लगेगी| उन्होंने कहा,'हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते|