बस्ती से BJP सांसद हरीश द्विवेदी ने सदन में उठाया छुट्टा पशुओं का मुद्दा
बस्ती/नई दिल्ली: सोमवार को लोकसभा सत्र के दौरान सांसद हरीश द्विवेदी ने शून्यकाल में छुट्टा पशुओं की वजह से किसानों का हो रहे नुकसान का मुद्दा संसद में उठाया। मनरेगा के तहत प्रत्येक गांव में गौशाला बन…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
बस्ती से BJP सांसद हरीश द्विवेदी ने सदन में उठाया छुट्टा पशुओं का मुद्दा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती/नई दिल्ली: सोमवार को लोकसभा सत्र के दौरान सांसद हरीश द्विवेदी ने शून्यकाल में छुट्टा पशुओं की वजह से किसानों का हो रहे नुकसान का मुद्दा संसद में उठाया। मनरेगा के तहत प्रत्येक गांव में गौशाला बनाकर के गौ संरक्षण का सुझाव दिया।
सांसद मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि शून्यकाल सत्र में सांसद हरीश द्विवेदी ने सदन को अपने संसदीय क्षेत्र बस्ती सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में छुट्टा पशुओं से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि छुट्टा पशुओं कि वजह से विशेषकर किसान भाइयों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे पशु मेरे संसदीय क्षेत्र बस्ती के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भाइयों की खड़ी फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे किसानों की गाढ़ी कमाई और खून पसीने की मेहनत बर्बाद हो जा रही हैं। सदन को अवगत कराते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि छुट्टा पशु गली मोहल्ले से लेकर व्यस्त सड़को विशेषकर हाईवे आदि पर दुर्घटना व यातायात जाम का कारण बन रहे है जिससे राहगिरों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने सरकार से मांग किया कि मनरेगा निधि के अर्न्तगत प्रत्येक गांव में गौ-शालाओं का निर्माण कर उनमें छुट्टा पशुओं के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। जिससे किसानों के ??सलों का नुकसान होने से बचाया जा सकें।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।