श्रीनगर: जम्मू में एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 घायल हो गए हैं| घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पांच- पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी| प्रारंभिक अवस्था में आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है|
जानकारी के मुताबिक, जम्मू में रेजीडेंसी रोड इलाके में स्थित एक कबाड़ की दुकान में शाम को आग लग गई| घटना में आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते अंदर पड़े कुछ एलपीजी सिलेंडर भी फट गए इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 लोग घायल हुए हैं|
जम्मू जोन के ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि ,''शाम तकरीबन 6.15 बजे एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई और 14 घायल हैं। दुकान के अंदर मौजूद सिलेंडर में भी विस्फोट हुआ है। राहत बचाव कार्य जारी है|
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा,''जम्मू LPG सिलेंडर विस्फोट की दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी|