मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: स्वास्थ्य विभाग का गजब कारनामा, बिना सैंपल लिए ही पैक कर दी RT-PCR टेस्ट किट, Video वायरल होने के बाद DM ने दिए कार्रवाई के आदेश

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में स्वास्थ्य विभाग की भयंकर लापरवाही सामने आई| बस्ती जिले में कोरोना की RT-PCR टेस्टिंग किट को बिना सैंपल लिए ही पैक कर दिया गया| मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वाय…

बस्ती: स्वास्थ्य विभाग का गजब कारनामा, बिना सैंपल लिए ही पैक कर दी RT-PCR टेस्ट किट, Video वायरल होने के बाद DM ने दिए कार्रवाई के आदेश
बस्ती: स्वास्थ्य विभाग का गजब कारनामा, बिना सैंपल लिए ही पैक कर दी RT-PCR टेस्ट किट, Video वायरल होने के बाद DM ने दिए कार्रवाई के आदेश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:   उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में स्वास्थ्य विभाग की भयंकर लापरवाही सामने आई| बस्ती जिले में कोरोना की RT-PCR टेस्टिंग किट को बिना सैंपल लिए ही पैक कर दिया गया| मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।


कोरोना जांच के लिए पहुंची टीम बिना सैम्पल लिए ही कोरोना टेस्ट किट को तोड़कर पैक कर रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि दिखाया जा सके कि टेस्टिंग का टारगेट पूरा हो गया। बस्ती जिले के महरीपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम मेंबर्स की लापरवाही को उजागर करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है|



महरीपुर गांव में कोरोना जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य टीम बिना सैंपल लिए आरटीपीसीआर जांच किट पैक करते दिखे| वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद बस्ती जिले की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है।


जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा,''वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।", ये मामला बस्ती जिले के महरीपुर गांव का है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को महरीपुर गांव में कोरोना टेस्ट के लिए भेज गया था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम की बड़ी लापरवाही का वीडिया सामने आया है। जिसमें टीम मेंबर्स आरटीपीसीआर टेस्टिंग किट को बिना सैंपल कलेक्ट ही पैक करते दिखाई दिए। यह वीडियो बीते सोमवार यानी 31 मई का बताया जा रहा है।


 मामले की जानकारी होने के बाद डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं उनकी पहचान एलटी पद पर तैनात नितेश और वार्ड बॉय हसन के रूप में हुई है। डीएम सौम्या अग्रवाल ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही, संविदा समाप्त करने का सीएमओ को निर्देश दिया





 है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।