मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पत्नी मनीषा वर्मा की मौत के मामले में पति को पैकोलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने आज यानी गुरुवार को धारा 498A, 304B भा0द0सं0 व 3/4 DP एक्ट में वांछित…

बस्ती: पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
बस्ती: पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पत्नी मनीषा वर्मा की मौत के मामले में पति को पैकोलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने  आज यानी गुरुवार को धारा 498A, 304B भा0द0सं0 व 3/4 DP एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त मोनू वर्मा गिरफ्तार कर लिया है|



पुलिस ने बताया,' पैकोलिया पुलिस ने आज दिनांक समय करीब 12:30 बजे वांछित अभियुक्त मोनू वर्मा पुत्र अमिरका प्रसाद वर्मा निवासी पड़ियाडीह थाना पैकोलिया को पड़ियाडीह के पास लालपुर तिराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। 




बता दें कि,''जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के पंड़िया डीह गांव में मंगलवार को 26 वर्षीय महिला का फंदे से लटकता शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।




छावनी थाना क्षेत्र के दुबौली दूबे गांव निवासी बहरैची ने अपनी 26 वर्षीय पुत्री मनीषा वर्मा की शादी सात जून 2019 को पैकोलिया थाना क्षेत्र के पड़ियाडीह गांव निवासी मोनू वर्मा के साथ किया था। दोनों दिल्ली में रहते थे। करीब एक माह पहले पति घर चला आया और उसकी पत्नी वहीं पर रह रही थी।



मौत के एक सप्ताह पहले लॉकडाउन के भय से पत्नी मनीषा वर्मा भी घर आ गई। सोमवार की रात परिवार के लोग घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहे थे। उधर, सोमवार की रात में ही मनीषा ने दूसरे मंजिल पर अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी। 



सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसे बुलाया। कमरे से कोई आवाज न आने पर जब रोशनदान से अंदर देखा तो वह साड़ी के फंदे से लटक रही थी। सुबह मोनू ने ही घटना की सूचना उसके पिता को दिया था।  इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।