मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अग्निकांड से बचाव के लिए पर्याप्त सावधानी व सतर्कता रखना जरूरी': आग से बचाव के लिए बस्ती DM ने दिए कई टिप्स

बस्ती: अग्निकाण्ड से बचाव के लिए पर्याप्त सावधानी एवं सतर्कता रखना जरूरी है। उक्त जानकारी बस्ती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने कहा है कि प्रत्येक वर्ष अग्निकाण्ड के कारण भारी जानमाल की क…

अग्निकांड से बचाव के लिए पर्याप्त सावधानी व सतर्कता रखना जरूरी': आग से बचाव के लिए बस्ती DM ने दिए कई टिप्स
अग्निकांड से बचाव के लिए पर्याप्त सावधानी व सतर्कता रखना जरूरी': आग से बचाव के लिए बस्ती DM ने दिए कई टिप्स — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

 बस्ती:  अग्निकाण्ड से बचाव के लिए पर्याप्त सावधानी एवं सतर्कता रखना जरूरी है। उक्त जानकारी बस्ती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने कहा है कि प्रत्येक वर्ष अग्निकाण्ड के कारण भारी जानमाल की क्षति होती है। जिले में उनकी अध्यक्षता में गठित निगरानी समिति के माध्यम से अग्निकाण्ड पर सतत निगरानी रखी जायेंगी तथा क्षति को कम किया जायेंगा। फूस के मकानों में रहने वाले लोगो का चिन्हाॅकन करके प्राथमिकता के आधार पर पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं से आच्छादित किया जायेंगा। 



उन्होने कहा कि कुछ सावधानी बरत कर हम अग्निकाण्ड से बचाव कर सकते है, जैसे रसोई घर यदि फूस का हो तो उसकी दीवाल पर मिट्टी का लेप अवश्य लगा दें, रसोई घर की छत ऊची रखी जाय, आग बुझाने के लिए घर में बोरे में भरकर बालू अथवा मिट्टी तथा दो बाल्टी पानी अवश्य रखे, हवन आदि का काम सुबह 09.00 बजे से पहले सम्पन्न कर लें|



शार्ट सर्किट की आग से बचने के लिए बिजली वायरिंग की समय पर मरम्मत करा ले, मवेशियों को आग से बचाने के लिए मवेशी घर के पास पर्याप्त मात्रा में पानी का इंतजाम रखे एवं उसकी निगरानी अवश्य करते रहें, पटाखे जलाते समय पानी की बाल्टी तथा रेत की पर्याप्त व्यवस्था रखें, जहाॅ तक सम्भव हो गर्मियों का खाना दिन मे 09.00 बजे के पूर्व बना ले तथा रात का खाना शाम 06.00 बजे के बाद बनाये, ग्रामीण क्षेत्रों में हरा गेहॅॅू छीमी भी बच्चे भूनते है, ऐसे में आग लगने से बचने के लिए उन पर निगरानी रखें, आग लगने पर सर्वप्रथम समुदाय के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास करें, आवश्यकता होने पर आग बुझाने हेतु फायर ब्रिगेड (101 नम्बर) एवं प्रशासन को तुरन्त सूचित करें एवं उन्हे सहयोग करें, अगर कपड़ों में आग लगे तो जमीन पर लेट कर/लुढक कर बुझाने का प्रयास करें।





उन्होने कहा कि आग से बचाव हेतु ऐसे कार्यो को न करें, जैसे दीपक (दीया), लालटेन, मोमबत्ती को ऐसी जगह पर न रखे जहाॅ से गिर कर आग लगने की सम्भावना हो, कटनी के बाद खेत में छोड़े डंठलो में आग न लगाये| घर में किसी भी उत्सव के लिए लगाये कनात अथवा टेण्ट के नीचे से बिजली के तारों को न ले जाय| जहाॅ पर सामूहिक भोजन बनाने इत्यादि का कार्य हो रहा हो वहाॅ पर दो से तीन ड्रम पानी अवश्य रखे तथा भोजन बनाने का कार्य तेज हवा के समय न करे| जलती हुयी माचिस की तीली अथवा अधजली बीडी एंव सिगरेट पीकर इधर-उधर न फेंके, खाना बनाते समय ढीले-ढाले और ??ालिस्टर के कपड़े पहनकर खाना न बनाये, हमेशा सूती कपड़ा पहनकर ही खाना बनाये| सार्वजनिक स्थलो ट्रेनों एंव बसों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चले।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।