मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

डीएम मार्कण्डेय शाही ने कार्मिक प्रशिक्षण से नदारद 192 मतदान कार्मिकों के खिलाफ नामजद एफआईआर के दिए आदेश, निलम्बन के साथ ही विभागीय कार्यवाही की संस्तुति

● डीएम मार्कण्डेय शाही ने कार्मिक प्रशिक्षण से नदारद कार्मिकों के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही● प्रशिक्षण से नदारद 192 मतदान कार्मिकों के खिलाफ नामजद एफआईआर के दिए आदेश● पंचायत चुनाव के दृष्टिगत एलबीएस व ट…

डीएम मार्कण्डेय शाही ने कार्मिक प्रशिक्षण से नदारद 192 मतदान कार्मिकों के खिलाफ नामजद एफआईआर के दिए आदेश, निलम्बन के साथ ही विभागीय कार्यवाही की संस्तुति
डीएम मार्कण्डेय शाही ने कार्मिक प्रशिक्षण से नदारद 192 मतदान कार्मिकों के खिलाफ नामजद एफआईआर के दिए आदेश, निलम्बन के साथ ही विभागीय कार्यवाही की संस्तुति | फ़ोटो: TVL News

● डीएम मार्कण्डेय शाही ने कार्मिक प्रशिक्षण से नदारद कार्मिकों के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही

● प्रशिक्षण से नदारद 192 मतदान कार्मिकों के खिलाफ नामजद एफआईआर के दिए आदेश

● पंचायत चुनाव के दृष्टिगत एलबीएस व टामसन कॉलेज में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू




गोंडा: जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने पहले दिन प्रशिक्षण से गैर हाजिर 192 कर्मियों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराने तथा निलंबन के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं। स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कार्मिक शशांक त्रिपाठी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह के साथ दोनों प्रशिक्षण स्थलों पर पहुंचकर प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया।




शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत निवार्चन 2021 के दृष्टिगत में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। नगर के शहीद आजम सरदार भगत सिंह इन्टर कालेज तथा एलबीएस पीजी कालेज में दो पालियों मेे कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। बताते चलें कि पंचायत चुनाव के दृष्टिगत एलबीएस पीजी कालेज में डेढ़ हजार तथा टाॅमसन कोलज में एक हजार कार्मिकों का प्रति पाली प्रशिक्षण सहित दोनों पालियों को मिलाकर कुल पांच हजार कार्मिकों का प्रतिदिन प्रशिक्षण होना है जिसमें शुक्रवार को प्रशिक्षण के पहले दिन एलबीएस कालेज में प्रथम पाली में 66 तथा द्वितीय पाली 57 सहित 123 व टाॅमसन इन्टर कालेज में प्रथम पाली 33 व द्वितीय पाली में 36 सहित 69 कार्मिक अनुपस्थित मिले।





प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि अनुपस्थित रहने वालों में रेखा डोभाल सहायक अध्यापक, नूतन गुप्ता सहायक अध्यापक, सुनीता कुमार सहायक अध्यापक, रंजना मिश्रा सहायक अध्यापक, प्रीती वर्मा सहायक अध्यापक, अंजनी गुप्ता सहायक अध्यापक, अनुराधा सहायक अध्यापक, अरूलता वर्मा सहायक अध्यापक, अपेक्षा यादव सहायक अध्यापक, मंजू अग्रवाल सहायक अध्यापक, नीलम सोनकर शिक्षा मित्र, शिवानी श्रीवास्तव सहायक अध्यापक, मीरा चतुर्वेदी शिक्षा मित्र, पूनम देवी आंगनबाड़ी सहायिका|



हरि शंकर सफाईकर्मी, देवी प्रसाद सोनकर सहायक राजस्व निरीक्षक, रंजना मिश्रा स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, जुबेर अहमद वार्ड ब्वाय, सुनीता यादव आंगनबाड़ी कार्यकत्री, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव लेखपाल, कुसुम देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, महेश्वरी मौर्य आंगनबाड़ी सहायिका, विनय कुमार मत्स्य विभाग, रामचन्दर मेट, शालिनी सोनी लेखपाल, प्रदीप कुमार सफाईकर्मी, हनुमान प्रकाश श्रीवास्तव मण्डी निरीक्षक, रूक्मी देवी आंगनबाड़ी सहायिका, संतोष कुमार वर्मा वरिष्ठ सहायक, विद्यावती आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ललिता आंगनबाड़ी सहायिका, सुनीता देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा शारदा देवी रनर सहित 159 अन्य कार्मिक प्रशिक्षण से अनुपस्थित मिले हैं। 




उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेेय शाही के आदेश पर अनुपस्थित सभी कार्मिकों के विरूद्ध कोतवाली नगर में नामजद एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करने के आदेश सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को दिए गए हैं।




जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शाही ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्वाचन प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले किसी भी कार्मिक को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए सभी कार्मिक प्रशिक्षण के लिए अपनी-अपनी निर्धारित तिथि व समय के अनुसार प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचें तथा ध्यान से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि निर्वाचन कार्य बिना किसी परेशानी के सम्पन्न कराया जा सके।



निरीक्षण के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय मोहन वन, एलबीएस प्रिंसिपल डाॅ0 वंदना सारस्वत, पीडी सेवाराम चाौधरी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला समन्वयक राजेश सिंह व गणेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।