मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Basti News: आरटीओ विस्तार पटल के गेट में आईटीआई एडमिन ने जड़ा ताला, आवेदक परेशान

बस्ती: जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर कटरा स्थित आईटीआई परिसर में आरटीओ आफिस के विस्तार पटल की शुरूआत हुई थी। आईटीआई परिसर जाने के लिये दो गेट हैं, एक आईटीआई परिसर स…

Basti News: आरटीओ विस्तार पटल के गेट में आईटीआई एडमिन ने जड़ा ताला, आवेदक परेशान
Basti News: आरटीओ विस्तार पटल के गेट में आईटीआई एडमिन ने जड़ा ताला, आवेदक परेशान | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर कटरा स्थित आईटीआई परिसर में आरटीओ आफिस के विस्तार पटल की शुरूआत हुई थी। आईटीआई परिसर जाने के लिये दो गेट हैं, एक आईटीआई परिसर से सीध जुड़ता है दूसरा आरटीओ आफिस के विस्तार पटल से। सबकुछ सामान्य चल रहा था लेकिन एक सप्ताह पहले आईटीआई स्कूल के एडमिन ने परिवहन विभाग के विस्तार पटल वाला गेट बंद कर दिया जिससे आवेदकों और विस्तार पटेल के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


आरटीओ कार्यालय शहर से करीब 5 किमी. दूर है, आवेदकों को इतनी दूर न जाना पड़े इसलिये डीएल, वाहन फिटनेस से सम्बन्धित कार्य के लिये विस्तार पटल खोला गया। इसी परिसर में मोटर ड्राइविंग इंस्टिट्यूट का भवन निर्माण लाखो की लागत से किया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर विस्तार पटल इन्स्टीट्यूट में शिफ्ट कर दिया गया और विस्तार पटल को रिकार्ड रूम बना दिया गया। नया भवन बनने के बाद आईटीआई एडमिन अब रिकार्ड रूम वापस पाना चाहता है जबकि इसका आवंटन प्रशासन ने किया था।


विस्तार पटल में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि विस्तार पटल में जाने के लिए एक ही रास्ता है जो छोटे गेट से होकर सीधे कार्यालय तक जाता है जिससे लाइसेंस होल्डर बायोमेट्रिक के लिए जाते हैं, और वाहन फिटनेस के लिए भी। वर्तमान समय में आई टी आई प्रबंधन द्वारा इसमें ताला जड़ दिया गया है और रास्ता बंद कर दिया गया। लाइसेंस, बायोमेट्रिक कराने के लिये आवेदकों को चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा, परिवहन प्रशासन गेट खुलवाने में असमर्थता है। हीरामणि निसाद, अभय श्रीवास्तव, लाइसेंस रिनीवल हेतु, विशाल चौधरी, राम रूप, राजू, आशीष कुमार, रजनीश धार, पंच राम यादव, आदि ने गेट खुलवाने के लिये प्रशासनिक स्तर पर पहल की मांग किया है।




रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।