मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: AAP के पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने कैली मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत, कहा-इलाज के अभाव में मरीज तड़प -तड़प कर मर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ...

बस्ती: बस्ती जनपद में कोरोना के संक्रमण के कारण कैली मेडिकल कॉलेज मे परिवार जनों से आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने मिलकर उनकी पीड़ा को जाना और संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री पोर…

बस्ती: AAP के पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने कैली मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत, कहा-इलाज के अभाव में मरीज तड़प -तड़प कर मर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ...
बस्ती: AAP के पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने कैली मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत, कहा-इलाज के अभाव में मरीज तड़प -तड़प कर मर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ... — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जनपद में कोरोना के संक्रमण के कारण कैली मेडिकल  कॉलेज मे परिवार जनों से आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप  जायसवाल ने मिलकर उनकी पीड़ा को जाना और संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री  पोर्टल पर जिले की व्यवस्था सुधारने को लेकर 5 बिंदुओं पर शिकायती पत्र  भेजा । शिकायती पत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि " आम जनता मर रही  है । लेकिन कैली प्राचार्य अपने अहम से बाहर नहीं आ रहे हैं| मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था इतनी खराब हो चुकी है ऑक्सीजन, दवाओं और पर्याप्त इलाज के अभाव में मरीज तड़प - तड़प कर मर रहे हैं। मरीजों को बेहतर सुविधा के लिए भीख तक मांगनी पड़ रही है। 




ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन मरीजों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रहा है। जो प्राचार्य किसी मरीज के तामीनदार को थप्पड़ मार  सकता है और यह कहे  कि जहां ऑक्सीजन मिले वहां ले जाओ उसके मानसिकता का  पता चलता है । ऐसे तमाम दुर्व्यवहार आम जनता के साथ कैली प्राचार्य का  सामने आ चुका है अगर कैली प्राचार्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर  पा रहे हैं तो तत्काल अपने पद से हट जाएं , जिससे मेडिकल कॉलेज की  व्यवस्था ठीक हो सके ।



 शिकायती पत्र में निम्न बिंदुओं को संज्ञान में लेने  की गई है शिकायत जिससे आम जनता का जीवन बच सकें...

1-  कैली हॉस्पिटल लगभग 500 बेड का है जिसमें 300 बेड का उपयोग अस्पताल कोरोना  वार्ड के रूप में हो रहा है बाकी 200 बेड खाली हैं । खाली ओ.पी.डी .का  उपयोग कर कोरोना मरीजों भर्ती लिया जाय । साथ ही साथ शहर के निजी  अस्पतालों/ निजी स्कूलों को भी अस्पताल के रूप में कोरोना अस्पताल  बनाने  का निर्णय लिया जाय।


2-  कैली मेडिकल कॉलेज मे जो ऑक्सीजन पाइप लाइन से दिया जा रहा है उसकी स्थिति  ठीक नहीं है जो मौतें हो रही हैं वहां भर्ती मरीजों के परिजनों की शिकायत  है कि रात में ऑक्सीजन का फ्लो कम कर दिया जाता है जिससे आए दिन में रोज  दहाई के आंकड़ों में मौतें हो रही हैं और ना ही ऑक्सीजन सिलेंडर समुचित  मात्रा में मुहैया कराया गया है । शहर में तमाम जगह ब्लैक में भी सिलेंडर  बेचा जा रहा है जिसका मनमाना कीमत लोगों से लिया जा रहा है।



3-  जिले में कोरोना में जो दवा /इंजेक्शन रेमेडिसिवर आदि बाजार में मनमानी  रेट पर दवा विक्रेताओं द्वारा बेचा जा रहा है मार्केट से कई जीवन रक्षक दवा  जो कोविड- मरीजो कोजरूरत पड़ती है मार्केट से गायब करके अनैतिक लाभ कमाया  जा रहा है तमाम सर्जिकल उपकरण भी मनमाने रेट पर बेचा जा रहा है।



4-  कैली मेडिकल कॉलेज में मरीजों का खाना एवं कोविड-19 मरीजों दैनिक प्रयोग  किट प्रशासन से मुहैया कराया जाता है वह अस्पतालों में नहीं कराया जा रहा  है तमाम कोविड-19 मरीज वहां की अव्यवस्था का शिकार हो होकर मर जा रहे है।



5-  कैली मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लापरवाही के कारण मेडिकल कॉलेज में जो  अव्योवस्था आये दिन पनप रही है आम जन में आक्रोश व्याप्त है लापरवाही का  मंजर यह है कि कोई इंजेक्शन बिना मर जा रहा तो कोई प्राचार्य साहब के आदेश -  मेडिकल कॉलेज में पाइप लाइन से दी जा रही ऑक्सीजन को रोक - रोक चलाया जा  रहा है और लोग इस आदेश के कारण मर रहे हैं । ऑक्सीजन की कमी प्राचार्य  द्वारा बताकर घंटो - घंटो मरीजों को इंतजार करा कर बाहर ही मार दिया जा रहा  है और भर्ती नहीं लिया जा रहा है । जबकि सरकार का सख्त आदेश है कि किसी  मरीज को  भर्ती के लिए मना नहीं किया जाएगा । सरकार  के आदेश का सरेआम  उल्लंघन कैली  प्राचार्य द्वारा किया जा रहा है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।