मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: महसो बाजार लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 2 गिरफ्तार , दो अभी भी फरार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र महसो बाजार में हुई लूट कांड का पुलिस ने खुलासा किया है। लालगंज पुलिस ने 2 आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चोरी की मोटर साईकिल व चोरी…

बस्ती: महसो बाजार लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 2 गिरफ्तार , दो अभी भी फरार
बस्ती: महसो बाजार लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 2 गिरफ्तार , दो अभी भी फरार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र महसो बाजार में हुई लूट कांड का पुलिस ने खुलासा किया है। लालगंज पुलिस ने 2 आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चोरी की मोटर साईकिल व चोरी की 58,500/- रुपया तथा दो अदद तमंचा बरामद की है| जबकि दो फरार है| मुठभेड़ में दो बदमाश और 1 सिपाही हुए घायल। मुठभेड़ में बदमाश चंदन निषाद और दीपक चौधरी हुआ घायल । चंदन निषाद और दीपक चौधरी के पैर में लगी गोली। 



महसो बाजार में दिनांक 20.06.2021 को देशी शराब की दुकान में हुई लुट की घटना का सफल खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष लालगंज रोहित उपाध्याय, प्रभारी एंटी नारकोटिक टीम योगेश कुमार सिंह व प्रभारी एंटी वैकल टीम  गजेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त कर्यवाही करते हुए आज पुलिस मुठभेड़ में 2 अभियुक्त दीपक चौधरी उर्फ रामु उर्फ प्रदीप पुत्र दशरथ (निवासी ग्राम लकड़ा थाना लालगंज) व  चन्दन निषाद पुत्र अर्जुन प्रसाद निषाद (निवासी ग्राम गोनार थाना लालगंज जनपद बस्ती)  को भवानी पुर नरौली मार्ग पर पाकड़ डाड़ तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया| लूट कांड में शामिल नफीस खान पुत्र सवीर खान निवासी ग्राम महसो थाना लालगंज  व नीरज गुप्ता पुत्र रामभगवत गुप्ता ग्राम जसराव (महसो) अभी भी फरार|



पुलिस ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त चन्दन के बाए पैर में व दीपक चौधरी के दाए पैर में गोली लगी है। घायलो को इलाज हेतु जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान एंटी नारकोटीक टीम के आरक्षी रमेश कुमार गुप्ता के हाथ में गोली लगी है।




पूछताछ में दोनो अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि दिनांक 20.06.2021 को हम दोनो तथा नीरज गुप्ता व नफीस खान ने प्लान बनाकर महसो राजा मैदान के बगल में देशी शराब की की दुकान का दरवाजा तोड़कर पिस्टल दिखाकर 1,98,000 रुपया ले लिए जिसमें हम दोनो दुकान के अन्दर घुसे थे निरज दरवाजे पर था तथा नफीस मैदान में खड़ा होकर आने-जाने वालो पर नजर रख रहा था|




लुट के उपरान्त हम दोनो 49,000-49,000 हजार तथा नफिस व निरज 50,000-50,000 रुपये लिए तथा लुट में जो पिस्टल हमने उपयोग किया था| वह निरज का था धटना के बाद वह अपने साथ ले गया घटना में प्रयोग किया गया वाहन यही है जो आपने बरामद किया है। जिसको हम दोनो ने ग्राम अकेला कवेरपुर में आयी एक बारात से चुराई थी। 




रुपयो के सम्बंध में चंदन निषाद से पुछा गया तो बताया कि 49,000 रुपये में से 30,000 रुपये उसी लूट का है जो आप को मिला तथा 12,000 रुपये का मैने मोबाईल खरीद लिया वही मोबाइल है तथा 7,000 खाने पिनें में खर्च हो गया है तथा दीपक चौधरी से पुछा गया तो बताया कि 49000 रुपये में से 28500 उसी लूट का है तथा 2000 रुपये का मैने मोबाईल खरीद लिया है तथा 18500 रुपये मैने अपने परिवार में खर्च कर दिया है। तमंचा व कारतुस के बारे में पुछने पर बताया कि विहार से एक व्यक्ति लाकर तमंचा कारतुस गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास बेचता है उसी से हम लोगो ने खरीदा है जिसका नाम पता हम लोग नही जानते है।












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।