मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

बस्ती: बस्ती जिले के भदेश्वरनाथ गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मायके वालों का कहना है कि हत्याकर शव को फंदे से लटकाया गया है। सूचना पर पहुंचे कोतवाल रा…

बस्ती: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप
बस्ती: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती जिले के भदेश्वरनाथ गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मायके वालों का कहना है कि हत्याकर शव को फंदे से लटकाया गया है। सूचना पर पहुंचे कोतवाल रामपाल यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



भदेश्वरनाथ निवासी श्यामदेव उर्फ इंद्रजीत मुंबई में पत्थर पॉलिश का काम करता है। उसकी पत्नी संगीता परिवार के साथ गांव में रहती थी। इनकी तीन संतानों में पांच वर्षीय हरिकेश व तीन साल की बेटी भानपुर स्थित अपने ननिहाल में रहते हैं। जबकि सबसे छोटा दो साल का ऋषिकेश मां के साथ भदेश्वरनाथ में रहता है।




आठ जनवरी को मुंबई से कमाकर श्यामदेव घर लौटा। रात में पति से कुछ विवाद हुआ था। परिवार के लोगों का कहना है कि रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। सुबह करीब आठ बजे छत की कुंडी में रस्सी से लटकी संगीता को देख सबके होश उड़ गए।



सूचना पाकर संगीता का भाई रमेश भी मौके पर पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि इनके झगड़ों को लेकर पहले भी पंचायत हो चुकी थी। इसी बात के चलते मेरी बहन की हत्या कर दी गई। वहीँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।