मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर मंत्री मोती सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां , 6 महिला स्वयं सहायता समूह को CCL के रूप में दिया 2.30 करोड़ का चेक

बस्ती: प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र विकास मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने वर्तमान सरकार के 4 साल पूरा होने पर भारत रत्न अटल बिहारी प्रेक्षागृह में आयोजित…

बस्ती: भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर मंत्री मोती सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां , 6 महिला स्वयं सहायता समूह को CCL के रूप में दिया 2.30 करोड़ का चेक
बस्ती: भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर मंत्री मोती सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां , 6 महिला स्वयं सहायता समूह को CCL के रूप में दिया 2.30 करोड़ का चेक — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र विकास मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने वर्तमान सरकार के 4 साल पूरा होने पर भारत रत्न अटल बिहारी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दिया। 



उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विगत 04 वर्षो में अदभुत एवं उल्लेखनीय उपलब्धियाॅ हासिल की। उन्होने कहा कि बस्ती में उ0प्र0 का दुसरा सबसे बड़ा विद्युत उपकेन्द्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही रू0 24 करोड़ की लागत से मुण्डेरवा चीनी मिल में सल्फर लेस सुंगर पलाण्ट में स्थापित किया गया। 




उन्होने बताया कि जिले में 4 नगर पंचायतो कप्तानगंज, मुण्डेरवा, गनेशपुर तथा नगर बाजार का गठन किया गया है तथा नगर पालिका बस्ती का सीमा विस्तार किया गया है। रू0 4.52 करोड़ की लागत से ड्राइविंग ट्रेनिंग इस्टीच्यूट की स्थापना की गयी है। 18.54 करोड़ की लागत से राजकीय पालीटेक्निक हर्रैया की स्थापना की गयी है।




इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित 4 साल की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 4 साल के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में चौमुखी विकास हुआ है। निर्माण कार्यों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि विभागों के कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को योजनाओं का लाभ मिला है, जिसमें बिजली, पानी, सड़क, नाली, उज्जवला योजना के तहत गैस, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, स्कूलों का कायाकल्प तथा अन्य कार्य संपादित किए गए हैं। 




उन्होंने जनपदवासियों को होली की शुभकामना देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि जिले में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अपराधों में कमी आई है तथा अपराधियों को जेल में बंद किया गया है, जिसके कारण पूरे प्रदेश में विकास का वातावरण बना है। इसको आगे भी बनाए रखने की आवश्यकता है।



इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जिले की 6 महिला स्वयं सहायता समूह को रुपया 2.30 करोड़ का चेक सीसीएल (Cash Credit LImit) के रूप में प्रदान किया। उन्होंने रामसनेही, विजय वर्मा, रामशरण, सत्य प्रकाश, गणेश आदि को किसान क्रेडिट कार्ड भेंट किया। मिठाईलाल, प्रभावती, गुंजा देवी, लालमन, सत्यनारायण को वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति का प्रमाण पत्र वितरित किया। विधवा पेंशन के लाभार्थी सितारा, शीला, सुनीता, जनकनंदिनी, गुड़िया, शांति को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने एक जनपद एक उत्पाद (ODOP)के तहत रामचरण, अंगद, तानसेन, शोमई को टूल किट वितरित किया। उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा स्वीकृत कृषि आवास तथा मत्स्य पालन का पट्टा लाभार्थियों को वितरित किया। प्रभारी मंत्री ने श्रम विभाग द्वारा 100 श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को साइकिल का वितरण किया।  उन्होंने दिव्यांगजन विभाग के 15 लाभार्थियों को व्हीलचेयर तथा 10 को ट्राई साइकिल वितरित किया।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।