बस्ती: बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में बालेडीहा कठिनईया पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बाइक सवार युवक (जान गंवाने वाली महिलाएं) वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के दसिया में रिश्तेदार के यहां शादी का निमंत्रण कार्ड देने गए थे और कार्ड देकर घर की ओर लौट रहे थे| इसी दौरान एक कार ने बालेडीहा कठिनईया पुल के पास बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक युवक की पहचान मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के परसा कुमकुम गांव निवासी छब्बीस वर्षीय सत्य नारायण के तौर पर हुई है| जबकि घायलों में लालगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथजोत निवासी बीस वर्षीय विकास और अठारह वर्षीय जितेन्द्र कुमार है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शादी का कार्ड बांट रहे थे|
वाल्टरगंज पुलिस ने बताया कि,'' घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।