मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

बस्ती में ऑनर किलिंग: परिजनों ने हत्या कर युवती के शव को दफनाया, युवक के शव को गन्ने के खेत में छिपाया, इलाके में भारी तनाव, कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ऑनर किलिंग का मामला का सामने आया है| यहां प्रेमी- प्रेमिका के घर वालों ने उसकी हत्याकर शव को ठिकाने लगा दिया है। प्रेमी का शव गन्ने के खेत में मिला है। जबकि प्रे…

बस्ती में ऑनर किलिंग: परिजनों ने हत्या कर युवती के शव को दफनाया, युवक के शव को गन्ने के खेत में छिपाया, इलाके में भारी तनाव, कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद
बस्ती में ऑनर किलिंग: परिजनों ने हत्या कर युवती के शव को दफनाया, युवक के शव को गन्ने के खेत में छिपाया, इलाके में भारी तनाव, कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ऑनर किलिंग का मामला का सामने आया है| यहां  प्रेमी- प्रेमिका के घर वालों ने उसकी हत्याकर शव को ठिकाने लगा दिया है। प्रेमी का शव गन्ने के खेत में मिला है। जबकि प्रेमिका के शव को दफनाया दिया गया है| मामला बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना रुधौली क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया चेत सिंह गांव का मामला है। दोनों के अलग-अलग समुदाय होने के कारण इलाके में भारी तनाव। शनिवार शाम को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारियों ने जायजा लिया है| मौके पर कई थानों की पुलिस मौके पर भी मौजूद| 



थाना रुधौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़रिया चेत सिंह गांव में प्रेम- प्रसंग को लेकर परिजनों ने युवती ( मुस्लिम प्रेमिका) और प्रेमी युवक (अंकित) को मार डाला| परिजनों ने हत्या के बाद लड़की  के शव को दफनाया दिया तथा लड़के के शव को खेत में छिपा दिया| दोनों को आपत्ति जनक स्थिति में देखने के बाद परिजनों ने घटना को अंजाम दिया ।



बताया जा रहा है, दोनो का कई महीनों से प्रेम-प्रसंग पहले से चल रहा था| दोनों एक ही गाँव (पड़रिया चेत सिंह) के है| मृतक अंकित गाँव में ही लड़की के घर ड्राइवर का काम करता था| इसी दौरान दोनो में प्यार हो गया था। दोनों अक्सर छुप-छुप कर मिलते थे| बताया जा रहा है, अंकित शनिवार रात (26 अगस्त, 2022) को अपनी प्रेमिका से मिलने गया था| इसी दौरान लड़की के परिजनों ने दोनों युवक- युवती को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद दोनों जमकर पीटा| इसके बाद परिजनों ने काफी निर्दयता पूर्वक कर दोनों की हत्या कर दी| 



लड़की के परिजन मौके से फरार है। शनिवार शाम को 6 बजे सूचना पाकर मौके पर एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी पहुचे  स्वाट टीम, वाल्टरगंज, सोनहा, रुधौली पुलिस घटना स्थल पर पहुँची। पुलिस ने गन्ने के खेत से शव को बरामद करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अंकित के भाई संदीप ने युवती के भाई इरशाद और इरफान पर हत्या का आरोप लगाया है| संदीप ने बताया कि ,''शुक्रवार की शाम मेरे भाई को गांव के ही इरशाद और इरफान (लड़की के भाई) अपने साथ ले गए थे| उसके बाद से ही मेरा भाई घर लौट के नहीं आया| फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।