देहरादून: दरोगा भर्ती 2015-16: यूकेएसएसएससी पेपर लीक में कई खुलासे के बाद, अब उत्तराखंड राज्य सरकार ने सतर्कता विभाग को 2015 -16 में हुई उत्तराखंड पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती की भी जांच करने का आदेश दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2015-16 में पुलिस में 339 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं।
उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक घोटाले की जांच में उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती 2015 सहित अन्य भर्तियों में भी अनियमितताओं का पता चला।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि इंस्पेक्टरों की भर्ती में कुछ गड़बड़ी हुई थी|
अशोक कुमार ने कहा कि यह तथ्य सामने आने के बाद उन्होंने सरकार से स्वतंत्र एजेंसी से इसकी जांच कराने की सिफारिश की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं|
यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले में रिम्स कंपनी लखनऊ का मालिक समेत 2 गिरफ्तार
वहीँ,उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक घोटाले में उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 50-60 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार भी किया गया है. वे(अभ्यर्थी) 4 और 5 दिसंबर, 2021 को लीक हुए पेपर का इस्तेमाल कर स्नातक स्तर की परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके लिए लगभग 160,000 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे और 916 उम्मीदवारों का चयन किया गया था।